Hiroo Johar Admitted to Hospital: मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की मां को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, करण की मां को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा करण की मां हीरू जौहर का हाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। जैसे ही इंटरनेट पर ये वीडियो सामने आया, तो फैंस परेशान हो गए। हर कोई हीरू के जल्दी ठीक होने की दुआ करने लगा।
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। अपने अकाउंट पर शेयर किए वीडियो को अपलोड़ करते हुए उन्होंने कैप्शन भी लिखा है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि करण जौहर और उनके सबसे अच्छे दोस्त मनीष मल्होत्रा को अंबानी अस्पताल में हीरू जौहर से मिलने जाते देखा गया, जिन्हें बीते दिन यहां भर्ती कराया गया था। उनके जल्दी ठीक होने की दुआ।
करण की मां को क्या हुआ?
जैसे ही हीरू जौहर को लेकर खबर सामने आई, तो फैंस परेशान हो गए और हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर हीरू को क्या हुआ? हालांकि इसके बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। बस इतना ही पता लगा है कि बीते दिन करण की मां को अस्पताल में एडमिट कराया गया था।
फैंस क्या बोले?
सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर रिएक्ट किया। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि वो जल्दी ठीक हो जाएंगी। दूसरे यूजर ने कहा कि उनके लिए ढेर सारी दुआएं। तीसरे यूजर ने लिखा कि भगवान उनको जल्दी ठीक करें। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।
करण ने नहीं दिया कोई स्टेटमेंट
बता दें कि इस पर अपडेट देते हुए फैमिली के एक शख्स का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है और वो ठीक हैं। हालांकि इस पर अभी तक करण जौहर ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है और ना ही उनका कोई रिएक्शन सामने आया है।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: अपने लिए कैसे किरदार चुनते हैं Gurmeet Choudhary? कोई रोल चुनने से पहले एक्टर के लिए क्या जरूरी?
संबंधित खबरें
'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
47 mins agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
1 hr agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
1 hr agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
4 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
11 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
12 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
13 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
14 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
15 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines