Kangana Ranaut In Ayodhya : देशभर में 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह वही दिन है, जिसका इंतजार पिछले 500 सालों से किया जा रहा था। राम भक्तों द्वारा किए गए लंबे संघर्ष के बाद आखिर वो दिन आ ही गया जब राम मंदिर में भगवान राम विराजमान होंगे। 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस अद्भुत दृश्य का साक्षी बनने के लिए कई सेलिब्रिटीज को न्योता दिया गया है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए कंगना अयोध्या पहुंची, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान बात करते हुए कंगना इमोशनल हो गईं।
कई जन्मों के पुण्य का परिणाम
मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने कहा कि हमारे कई जन्मों के पुण्य का ही परिणाम है जो हमें अयोध्या के भव्य मंदिर में राम लला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं जो उन्हें अयोध्या में मौजूद रहने का मौका मिला है। कंगना ने कहा, ‘अयोध्या धाम के दर्शन करने वाले बहुत ही पुण्य के भागी होते हैं। जिस तरह से वेटिकन सिटी है, उसी तरह से हमारा धाम अयोध्या धाम है।’
राम भक्त रही हैं कंगना
कंगना रनौत ने आगे कहा, ‘यह हमारा सौभाग्य ही तो है जो प्रभु श्रीराम ने हमें सद्बुद्धि दी है और हमें उनके दर्शन करने का मौका मिल रहा है। जिनके पास दुर्बुद्धि है वह है, वह राम मंदिर न आएं।’ इससे पहले एक्ट्रेस काे मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि वह बहुत खुश हैं कि उन्हें यह शुभ अवसर मिला है। कंगना ने कहा, ‘मैं तो शुरुआत से राम भक्त रही हूं। रामायण की भक्त रही हूं। हमारे ही अच्छे कर्म रहे हैं कि हमें अयोध्या जाकर राम लला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह भावना किसी व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि सभी भारतवासी की है।’
कंगना रनौत का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म ‘तेजस’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने भारतीय एयरफोर्स पायलट तेजर का रोल प्ले किया था। हालांकि फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर फ्लाप साबित हुई। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ है। इस फिल्म में कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के खाते में पैन इंडिया साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म भी है, जिसमें वह आर माधवन के साथ दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें : मिस्ट्री मैन से डेटिंग की खबरों पर Kangana Ranaut के सब्र का पैमाना टूटा, बोलीं-जरूरी नहीं केवल सेक्सुअल…
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
1 hr agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
2 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
4 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
4 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
5 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines