News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Kangana Ranaut Manali house look: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी किसी न किसी पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच तेजस एक्ट्रेस (Tejas Actress) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक धार्मिक वीडियो शेयर किया है, जो फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। ये वीडियो उनके मनाली वाले घर का है, उन्होंने घर के मंदिर को एक खूबसूरत विंटेज लुक दिया है, इसमें शिवलिंग सहित कई देवता दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने वीडियो के कैप्शन में मंदिर के इस खूबसूरत लुक के लिए “कनिष्क @lalji_handicrafts को क्रेडिट दिया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, मनाली में घर का मंदिर अद्भुत है।
View this post on Instagram---खबर नीचे जारी है---
ये भी पढ़ें-Orry ने Palak Tiwari को दिखाई मिडिल फिंगर
दरवाजे को दिया आलीशान लुक
वीडियो में मंदिर का दरवाजा दिखाई दे रहा है, जो बहुत ही खूबसूरत तरीके से पुराने मंदिरों की तरह पेंट किया गया है, जिस पर कई हिंदू देवताओं की फोटो दिखाई दे रही है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, जैसा हम मंदिर के अंदर ही हैं। आगे वीडियो में एक चबूतरे पर देवी दुर्गा, भगवान गणेश की मूर्ति दिखाई दे रही है और दीवार पर भगवान गिरिराज का फ्रेम दिखाई दे रहा है, दूसरी तरफ पुराने तरीके से बना लकड़ी का दरवाजा दिखाई दे रहा है।

बैकग्राउंड में चलाया अच्युतम केशवम
इस वीडियो में जो बात सबसे ज्यादा अद्भुत है वो है शिवलिंग, भगवान की मूर्ति के आगे शिवलिंग रखा हुआ है जिसके ऊपर धूप जल रही है और शिवलिंग के आगे आरती का थाल दिखाई दे रही है। साथ ही बैकग्राउंड में चलता हुआ ‘अच्युतम केशवम’ वाला भजन इस वीडियो को और मनमोहक बना रहा है। कंगना रनौत इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कई धार्मिक पोस्ट शेयर कर चुकी हैं, हाल ही में सोमनाथ मंदिर में माथा टेकते हुए उनकी फोटोज सामने आई थी।
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो कंगना जल्द ही एक्शन फिल्म में नजर आएंगी और साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं वो जल्द ही राजनीति में एंट्री करेंगी और 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें बॉलीवुड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।