Kalki Koechlin on Dating Multiple Guys: एक्टर और मॉडल कल्कि कोचलिन ने बॉलीवुड में अपने बेहतरीन रोल्स से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस की दमदार परफॉर्मेंसेस के चलते कई अवार्ड्स भी उन्होंने अपने नाम किए हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वो एक वक्त पर ओपन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, जो उनकी जिंदगी का कभी हिस्सा हुआ करता था। कल्कि ने ये भी बताया कि उनकी दूसरी शादी के बाद उनके विचारों में काफी बदलाव आया है।
इंटरव्यू में निजी जिदंगी पर बोलीं एक्ट्रेस
कल्कि कोचलिन ने हॉटरफ्लाई के साथ इंटरव्यू में उस वक्त का जिक्र किया जब वो अपनी लाइफ में बहुत अनस्टेबल थीं। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि वो एक समय पर काफी लड़कों को डेट कर रही थीं, क्योंकि उस वक्त वो लॉन्ग टर्म कमिटमेंट्स पर विश्वास नहीं रखती थीं। उस वक्त वो ओपन रिलेशनशिप में रहना पसंद करती थीं।
अनुराग कश्यप से हुई थी पहली शादी
कल्कि ने अपनी पहली शादी फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से की थी, हालांकि दोनों का ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। इस बारे में अभिनेत्री ने कहा है कि ओपन रिलेशनशिप में होने पर पार्टनर के बीच कुछ भी छिपना नहीं चाहिए। इसके लिए आपसी समझ और संवाद बहुत जरूरी है। कल्कि ने कहा कि रिश्ते की नींव विश्वास पर रखी जानी चाहिए।
जब कल्कि से ये पूछा गया कि क्या वो अब भी मल्टीपल रिलेशनशिप में रह सकती हैं, तो उन्होंने साफ कहा कि वो अब शादीशुदा हैं और एक बच्चे की मां हैं, इसलिए उनके पास इतना समय नहीं है। उन्होंने बताया कि ओपन रिलेशनशिप में रहना एक अलग अनुभव था, लेकिन अब उनके जीवन में बहुत सारे बदलाव आ गए हैं। कल्कि ने कहा, ‘आपको अपने नियमों को लेकर साफ रहना होगा। ये एक ऐसी जिंदगी थी, जो मैं तब जी रही थी जब मैं छोटी थी और भविष्य में घर बसाने में कोई रुचि नहीं थी।’
गाय हर्सबर्ग के साथ की दूसरी शादी
इसी इंटरव्यू में कल्कि कोचलिन ने अपने दूसरे पति के बारे में भी बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका दूसरा पति गाय हर्सबर्ग है और अब उनके जीवन में स्थिरता आ चुकी है। वो अपने नए जीवन को लेकर काफी खुश हैं और इसे एक नई शुरुआत मानती हैं।
यह भी पढ़ें: Sunny Leone के साथ One Night Stand के सीन्स पर एक्टर का बयान, बोले- उनके साथ ट्यूनिंग एक नंबर
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे हुई पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
27 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines