News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 1: प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, और कमल हासन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने सिनेमाघरों के रिलीज होने के साथ ही कमाल कर दिया है। मल्टी स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।
सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कल्कि 2898’ ने पहले दिन सिर्फ भारत में लगभग 100 करोड़ की कमाई कर ली है। जो कि किसी भी फिल्म के पहले दिन के आंकड़े से कई गुना ज्यादा है। इस आकंड़े के साथ ही इस फिल्म ने पहले की सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
आपको बता दें तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में उछाल के साथ ही टिकिंग बुकिंग साइट ही क्रैश हो गई। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने सभी भाषाओं में पूरे भारत में 20 लाख से ज़्यादा एडवांस टिकट बेचे हैं।
प्रभास की इस फिल्म ने उन्हीं की दूसरी फिल्म ‘सालार’ के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है। जी हां इस ‘कल्कि 2898’ ने पहले दिन की कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। जहां प्रभास की फिल्म सालार ने पहले दिन भारत में करीब 95 करोड़ की कमाई की थी वहीं प्रभास, दीपिका, अमिताभ बच्चन, कमल हासन की इस फिल्म ने लगभग 100 करोड़ पहले दिन कमा लिए हैं।

Movie Salaar Earns 95 Crores on First Day
वहीं आपको बता दें पहले दिन की कमाई के मामले में जहां फिल्म एनिमल ने करीब 54.75 करोड़ रुपये की कमाई थी वहीं केजीएफ चैप्टर 2 ने 46.79 करोड़ और जवान ने 46.23 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद बाहुबली 2 ने पहले दिन 41 करोड़ तो गदर 2 ने 40.1 करोड़ का बिजनेस किया था।
यह भी पढ़ें: पाई-पाई को मोहताज हुई सलमान खान की को-एक्ट्रेस, पति-बहन से मिला धोखा
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।