क्या संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगे Mahesh Babu? ‘वाराणसी’ के बाद अगला प्रोजेक्ट कर सकते हैं साइन!

Mahesh Babu: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर बिजी हैं. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब महेश बाबू और संजय लीला भंसाली की मुलाकात की बात सामने आई है.

Mahesh Babu, Sanjay Leela Bhansali

संजय लीला भंसाली के साथ काम कर सकते हैं महेश बाबू. image credit- imdb, mahesh insta

Mahesh Babu: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. महेश बाबू ने इस फिल्म के लिए बेहद मेहनत की है और करीब दो साल फिल्म को दिए हैं. महेश की इस फिल्म को लेकर सुनने में आया है कि फिल्म का काम लगभग पूरा हो चुका है और बस फिल्म के कुछ इंट्रोडक्शन सीन शूट करने बाकी हैं. ऐसे में अब चर्चा हो रही है कि इस फिल्म के बाद महेश बाबू संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगे. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

विज्ञापन

संजय लीला भंसाली और महेश बाबू की मुलाकात

दरअसल, सुनने में आया है कि संजय लीला भंसाली ने एक आइडिया को लेकर महेश बाबू से बात की है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म ‘वाराणसी’ के बाद महेश बाबू इस प्रोजेक्ट को साइन कर सकते हैं, लेकिन अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है. तेलुगु नाउ पर छपी रिपोर्ट के अनुसार, संजय लीला भंसाली और महेश बाबू ने मुलाकात की है.

विज्ञापन

स्टोरी आइडिया डिसकस करने की जानकारी

रिपोर्ट के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान एक स्टोरी आइडिया डिसकस करने की जानकारी मिल रही है. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब ऐसी खबरें उड़ी हो कि भंसाली किसी साउथ एक्टर को नया स्टोरी आइडिया बता रहे हैं. जी हां, कुछ टाइम पहले भी सुनने में आया था कि अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर से लेकर राम चरण तक… संजय लीला भंसाली इन साउथ एक्टर्स के साथ भी कोलैबोरेशन की कोशिश कर चुके हैं.

प्रोजेक्ट एक्सप्लोर कर रहे हैं भंसाली

अब इस लिस्ट में महेश बाबू का भी नाम जुड़ रहा है. साथ ही ये भी सुनने में आया है कि संजय भंसाली, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रोजेक्ट एक्सप्लोर कर रहे हैं. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि उस फिल्म के लिए कौन फिट होगा, जिसका पता समय के साथ ही लगेगा. अगर ऐसा होता है, तो ये फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होगा.

विज्ञापन

फिल्म ‘लव एंड वॉर’

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली इस वक्त ‘लव एंड वॉर’ का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क पूरा कर रहे हैं. इस फिल्म को अगले साल यानी 2027 में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का हाल ही में शूट कंप्लीट करने की जानकारी सामने आई है. अब देखने वाली बात होगी कि महेश बाबू और संजय लीला भंसाली साथ में काम करते हैं नहीं क्योंकि अभी इसको लेकर कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है. वहीं, महेश बाबू अभी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ