Hanuman Ansh जल्द करेगी 250 करोड़ क्लब में एंट्री, Mirzapur: The Movie का कैसा हाल?

Hanuman Ansh, Mirzapur: The Movie Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार है. दोनों फिल्मों का टिकट खिड़की पर कलेक्शन जारी है.

Hanuman Ansh, Mirzapur: The Movie

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन. image credit- imdb

Hanuman Ansh, Mirzapur: The Movie Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों ने अपनी पकड़ बेहद मजबूत की हुई है और दोनों फिल्में लगातार कमाई करने में लगी हुई है. इसमें पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ है. दोनों फिल्मों की टिकट खिड़की पर कमाई जारी है. आइए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन कितना हो गया है?

विज्ञापन

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई

पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. ये फिल्म 14 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन खबर लिखे जाने तक 2.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, फिल्म की कमाई के इन आंकड़े में सुबह तक बदलाव देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

फिल्म का टोटल कलेक्शन

इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 202.14 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं. अगर फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 42 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई अभी भी जारी है. खबर लिखे जाने तक फिल्म ने अपनी रिलीज के 42वें दिन 4.94 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि, अभी ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और बदलाव संभव है.

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टोटल कमाई

इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 242.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ है और जल्द ही ये फिल्म 250 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी. इतना ही नहीं बल्कि उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड भी मोटा कलेक्शन कर सकती है क्योंकि बीते वीकेंड फिल्म के खाते में 22 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई आई थी.

विज्ञापन

वीक वाइज कलेक्शन

अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म इस वीकेंड पर कितना कलेक्शन कर पाती है. इसी के साथ अगर फिल्म के हर हफ्ते की कमाई की बात करें तो पहले वीक में फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपये, दूसरे वीक में 0.40 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये, चौथे वीक 61.00 करोड़ रुपये और पांचवें वीक 90.25 करोड़ रुपये और 6वें हफ्ते में 78.94 करोड़ की कमाई की थी.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की हफ्ते वाइज कमाई

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 53.69 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. अब देखने वाली बात होगी कि इन दोनों फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ