Junaid Khan Movie Maharaj Controversy: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के लाडले बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होनी है। इससे पहले ही रिलीज को रोकने की मांग शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। इतना ही नहीं लोगों ने OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का बायकॉट तक करने की मांग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर लगातार #BoycottNetflix ट्रेंड कर रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर जुनैद खान की पहली ही फिल्म में ऐसा क्या है? जिसकी रिलीज पर रोक लगाने की लगातार मांग की जा रही है। उधर, इस विवाद पर जुनैद खान या फिल्म से जुड़े किसी भी व्यक्ति का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
महाराज पर क्यों हो रहा विवाद?
जुनैद खान की फिल्म ‘महाराज’ को लेकर लोग इतना भड़के क्यों हैं? ये जानने के लिए आपको पहले इस फिल्म की कहानी जाननी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की कहानी 1862 के एक केस से इंस्पायर्ड बताई जाती है। आरोप है कि इस फिल्म में एक धार्मिक नेता को जिस तरीके से पेश किया गया है। उसकी वजह से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। हालांकि ज्यादा जानकारी फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल सकती है। विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा का कहना है कि हम इस तरह का अपमान नहीं सहेंगे।
यह भी पढ़ें: June Upcoming OTT Release: प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होंगी ये फिल्में
साधु-संतों की छवि बिगाड़ने का आरोप
फिल्म ‘महाराज’ को लेकर लोगों का आरोप है कि मेकर्स ने फिल्म में कई गलत चीजें दिखाई हैं। जिस तरह से उन्होंने साधुओं को फिल्म में पेश किया है, इससे उनकी छवि धूमिल हुई है। आरोप ये भी है कि फिल्म में काफी हद तक साधुओं और धार्मिक नेताओं की गलत छवि दिखाने की कोशिश की गई है और इसलिए मेकर्स ने अब तक ‘महाराज’ का ट्रेलर रिलीज नहीं किया है, जबकि फिल्म कल 14 जून को रिलीज होनी है।
फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन करने को कहा
उधर, फिल्म ‘महाराज’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल देखा जा रहा है। लोग लगातार कह रहे हैं कि अगर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई तो उसे सहा नहीं जाएगा। वहीं लोगों ने नेटफ्लिक्स पर भी आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि ‘इस प्लेटफॉर्म पर पहले भी हिंदू विरोधी कई फिल्में और वेब सीरीज आई हैं। इसे बायकॉट कर देना चाहिए।’ वहीं एक यूजर ने कहा कि ‘बाप ने पीके में भगवान शिव का मजाक उड़ाया था, अब बेटा हिंदू धर्म का अपमान करने पर तुला हुआ है।’ बता दें कि हाल ही में बजरंग दल ने ‘महाराज’ की रिलीज पर रोक लगाने के लिए मुंबई के दिंडोशी कोर्ट में याचिका दायर की थी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला IT इंजीनियर बेंगलुरु से गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
12 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
44 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines