Shah Rukh Khan Health Latest Update: शाहरुख खान की तबीयत जबसे खराब हुई है फैंस को उनकी चिंता सताए जा रही हैं। हालांकि अब ‘किंग खान’ के फैंस के लिए राहत की खबर है। जी हां, शाहरुख खान का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आया है, जो अहमदाबाद पुलिस ने शेयर किया है। इस जानकारी के अनुसार किंग जल्दी ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे। जबसे फैंस को ये खबर मिली है, तो फैंस ने चैन की सांस ली है। ‘बादशाह’ की तबीयत खराब होने की खबर से ना सिर्फ फैंस बल्कि इंडस्ट्री में भी चिंता के बादल छा गए थे, लेकिन लोगों की दुआएं कबूल हुई और शाहरुख पहले से बेहतर हैं।
पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
अहमदाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट किंग खान का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि खान का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। संभव है कि उन्हें आज छुट्टी मिल जाए। फैंस इस गुड न्यूज से बेहद खुश हैं और वो एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान की तबीयत के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री जूही चावला ने भी उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने नेटवर्क 18 से बात करते हुए कहा कि बीती रात से उनकी हालत ठीक नहीं थी और वो नॉर्मल फील नहीं कर रहे थे, लेकिन एक्टर की देखभाल हो रही है और आज शाम से शाहरुख बेहतर महसूस कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि शाहरुख खान जल्दी ही ठीक होकर अपनी टीम को फिर से चियर करते नजर आएंगे।
कब डिस्चार्ज शाहरुख?
हालांकि इसके पहले सामने आई जानकारी की मानें तो शुक्रवार की सुबह किंग खान को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने की बात सामने आई थी। किंग खान पूरी रात डॉक्टर के ऑब्ज़र्वेशन में रहेंगे और इसके बाद उन्हें छुट्टी मिल जाएगी। हालांकि अगर शाहरुख की फैमिली उन्हें देर रात घर ले जाना चाहे तो ले जा सकती है। शाहरुख के साथ हॉस्पिटल में उनकी बेटी सुहाना खान और पत्नी गौरी खान मौजूद हैं।
क्या हुआ किंग खान को?
बता दें कि किंग खान को बीते दिन 22 मई को हिट्स्ट्रोक और नीमोनिया के असर के कारण के डी. हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। किंग खान को ये सब लू लगने और डिहाइड्रेशन की वजह से हुआ है। किंग खान की खराब हालत होने पर उन्हें बुधवार को दोपहर 2 बजे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जैसे ही फैंस को ये खबर मिली तो हर कोई परेशान हो गया और उनकी जल्दी ठीक होने की दुआ करने लगा। अब शाहरुख खान की हालत स्थिर है, जिससे फैंस खुश हैं।
देश में पड़ रही भीषण गर्मी
बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2024 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस खुशखबरी से एक तरफ जहां फैंस खुश थे तो दूसरी ओर टीम के मालिक शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ने से फैंस के चेहरे मायूस हो गए, लेकिन अब एक बार फिर से फैंस के चेहरे खिल गए हैं। ये तो सभी जानते हैं कि इस वक्त देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में किसी की तबीयत खराब हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant की जान को बड़ा खतरा, कौन है जो एक्ट्रेस को उतारना चाहता है मौत के घाट?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
15 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
15 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
16 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
18 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
18 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
20 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
21 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
22 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines