Jennifer Lopez Hot Look: हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज पिछले कई दिन से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपने चौथे पति बेन एफ्लेक से रिश्ता खत्म कर दिया है। कुछ दिन पहले ही जेनिफर ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। अब बेन से तलाक के बाद जेनिफर ने पहली बार पब्लिक अपीयरेंस दिया है। एक्ट्रेस हाल ही में अपनी फिल्म ‘अनस्टॉपेबल’ के प्रीमियर के लिए टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची, जहां उनके हॉट लुक ने कैमरों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
जाहिर है कि बेन एफ्लेक से तलाक के बाद जेनिफर लोपेज पहली बार मीडिया के सामने नजर आईं। बोल्ड ड्रेस में वे पहले से ज्यादा हॉट दिखीं। उनके साइड कट वाले शीशे जड़े गाउन को देखकर आपको भी शर्म आ सकती है। कहना गलत नहीं होगा कि जेनिफर को अच्छी तरह से पता है कि अपने लुक से कैसे लाइमलाइट बटोरीनी है। ऐसा ही उन्होंने अब कर दिखाया है, जिसके बाद से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया का पारा हाई कर रही हैं।
रेड कार्पेट पर छा गईं जेनिफर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर लोपेज ने TIFF के पहले दिन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बायोपिक ‘अनस्टॉपेबल’ के प्रीमियर के लिए रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री ली। बता दें कि इस फिल्म में जेनिफर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को बेन एफ्लेक ने प्रोड्यूस किया है। माना जा रहा था कि इस इवेंट में बेन नहीं आएंगे, लेकिन फैंस यह भी जानते हैं कि दोनों ही मीडिया अटेंशन लेने से पीछे नहीं रहते।
यह भी पढ़ें: Radhika Apte की इन 5 फिल्मों को अकेले में देखें, OTT पर इंटीमेट सीन की भरमार
तस्वीरों में दिख रहीं बेहद हॉट
बता दें कि इस इवेंट के दौरान जेनिफर लोपेज ने सिल्वर रंग के गाउन को कैरी किया है, जो शीशे से जड़ा हुआ है। गाउन का साइड पार्ट पूरा कट है, जिसे ब्लैक रिवन से हुक किया गया है। फ्रंट से कवर लेकिन साइड से इतनी बोल्ड ड्रेस में जेनिफर लोपेज का लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भी अपना रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि इस ड्रेस में जेनिफर लोपेज काफी हॉट और ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
साथ में फिल्म करना था सपना
गौरतलब है कि जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक की नई फिल्म ‘अनस्टॉपेबल’ कई दिन से चर्चा में रही है। फिल्म का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ, जहां फिल्म के निर्देशक विलियम गोल्डनबर्ग ने दोनों के रिश्तों पर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों का साथ में फिल्म करना एक सपना था। हालांकि अलग होने के बाद दोनों फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे, लेकिन यहां माहौल बिल्कुल ठीक था। फिल्म के सेट पर भी बिलकुल अजीब स्थिति नहीं बनी थी।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
8 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
10 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
11 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
13 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
13 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
14 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines