Radhika Apte की इन 5 फिल्मों को अकेले में देखें, OTT पर इंटीमेट सीन की भरमार

Radhika Apte Bold Movies: इंडस्ट्री की वर्सटाइल एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपनी बोल्डनेस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद उनकी कुछ फिल्में बताएंगे जिनमें उन्होंने कई बोल्ड सीन दिए हैं।

Radhika Apte

Radhika Apte.

Radhika Apte Bold Movies: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस राधिका आप्टे इंडस्ट्री की वर्सटाइल एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में साल 2005 में एंट्री की। इसके बाद से राधिका हर बार अलग हटकर फिल्में करती हैं। चाहें रोमांटिक फिल्म हो या सीरियस फिल्म, वो हर किरदार को बेहतरीन ढ़ग से करती हैं। राधिका बेशक कम फिल्में करती हैं, लेकिन जब पर्दे पर आती हैं, जो फैंस के दिलों में एक्टिंग की छाप छोड़ देती हैं। अपनी कुछ फिल्मों में उन्होंने बोल्डनेस की हद पार करते हुए कई इंटीमेट सीन तक निभाए हैं। खुद एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें फिल्मों में बोल्ड सीन करने में कभी परेशानी नहीं होती है।

आज हम आपको राधिका आप्टे की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद उन फिल्मों के बारे में आपको बताएंगे जिन्हें परिवार के साथ देखने की गलती तो बिल्कुल मत करना। क्योंकि इन फिल्मों में एक्ट्रेस ने भर-भरकर इंटीमेट सीन दिए हैं। इसलिए आपके लिए इन्हें अकेले में देखना ही ठीक होगा।

पार्च्ड

राधिका आप्टे की फिल्म ‘पार्च्ड’ साल 2015 में आई थी। अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इस फिल्म में राधिका आप्टे ने भर-भरकर इंटीमेट सीन्स दिए थे। बोल्डनेस के मामले में इस फिल्म ने कई लोगों के होश उड़ा दिए थे। इस फिल्म को अगर आपने अब तक नहीं देखा तो इस वीकेंड देख डालें लेकिन शर्त वही कि अकेले में या पार्टनर के साथ।

लस्ट स्टोरी

बोल्ड फिल्मों की बात हो और नेटफ्लिक्स की ‘लस्ट स्टोरी’ का नाम न आए ये कैसे मुमकिन है? इस फिल्म को साल 2018 में रिलीज किया गया था, जिसमें राधिका आप्टे के अलावा भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी भी थी। फिल्म में राधिका आप्टे ने भर-भरकर बोल्ड सीन्स दिए थे।

फोबिया

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘फोबिया’ भी राधिका आप्टे की बोल्ड फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में उन्होंने अपनी हॉट अदाओं का ऐसा जलवा दिखाया है, जिसे देखकर आप मजबूर हो जाएंगे पूरी फिल्म देखने के लिए। साथ ही आपको सस्पेंस की डोज भी मिलेगी। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।

द वेडिंग गेस्ट

राधिका आप्टे की फिल्म ‘द वेडिंग गेस्ट’ साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ एक्टर देव पटेल भी नजर आए थे। इस फिल्म में राधिका ने बेहद बोल्ड सीन दिए जिनकी काफी चर्चा हुई थी। इस फिल्म के साथ ही राधिका ने साबित कर दिया था कि उन्हें बोल्ड सीन करने से बिलकुल परहेज नहीं है। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखें।

मांझी: द माउंटेन मैन

राधिका आप्टे की फिल्म ‘मांझी: द माउंटेन मैन’ भी काफी चर्चित फिल्म है। ये फिल्म दशरथ मांझी की रियल स्टोरी पर बेस्ड है, जिसमें एक्ट्रेस ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ जबरदस्त बोल्ड सीन दिया था। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ