---विज्ञापन---

दादी के निधन की खबर सुनते ही चाचू Anil के घर पहुंचीं Janhvi Kapoor, बॉयफ्रेंड साये की तरह दिखे साथ

बॉलीवुड के कपूर खानदान के घर इस वक्त मातम पसर चुका है। अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है, जिसके बाद पोती जाह्नवी कपूर समेत पूरा कपूर परिवार अनिल के घर पहुंचा है।

---विज्ञापन---

कपूर खानदान पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर ने 96 साल की उम्र में दम तोड़ दिया है। अनिल की मां कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं और शुक्रवार शाम करीब 5:45 उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर को सुनते ही एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर समेत पूरा कपूर परिवार अनिल के घर पहुंचा। दादी के बेहद करीब जाह्नवी इस दौरान काफी दुखी नजर आईं।

जाह्नवी कपूर के साथ दिखे बॉयफ्रेंड शिखर 

मुसीबत की इस घड़ी में जाह्नवी कपूर के साथ साये की तरह उनके बॉयफ्रेंड शिखर साथ दे रहे हैं। एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ एक वीडियो फिलहाल तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो शिखर से बात करती हुईं नजर आ रही हैं। इस खबर को सुनने के बाद जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर, अंशुला कपूर और शनाया कपूर भी दौड़ी-दौड़ी चाचू अनिल के घर पहुंचे।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

---विज्ञापन---

अनिल कपूर के घर पहुंचा कपूर परिवार 

इस दुखद समाचार के सामने आते ही पूरा कपूर परिवार अनिल कपूर के घर इकट्ठा हो गया। सबसे पहले जाह्नवी कपूर को चाचा अनिल के घर पहुंचते देखा गया, जहां वो बेहद भावुक नजर आईं। जाह्नवी, जो अपनी दादी के बेहद करीब थीं, इस क्षण को संभाल नहीं पा रही थीं। इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी मौजूद थे, जो उन्हें लगातार सहारा देते नजर आए।

खुशी-अंशुला कपूर भी पहुंचीं

जाह्नवी के अलावा उनकी बहन खुशी कपूर भी तुरंत मौके पर पहुंचीं। साथ में अंशुला कपूर, शनाया कपूर और अर्जुन कपूर भी अनिल कपूर के घर पहुंचे। पूरे परिवार की एकजुटता ने इस कठिन समय में परिवारिक ताकत की मिसाल पेश की। कपूर खानदान की सभी पीढ़ियां इस समय एक साथ हैं और एक-दूसरे को संभालने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

---विज्ञापन---

अपनी मां के बेहद करीब अनिल कपूर इस वक्त पूरी तरह से टूट चुके हैं। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, वो अंतिम समय तक अपनी मां के पास ही मौजूद थे। हालांकि उन्होंने इस पल में मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी तरह का बयान जारी नहीं किया है।

फिल्मी सितारों ने दी श्रद्धांजलि

इस दुखद खबर ने सिर्फ कपूर परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे फिल्म इंडस्ट्री को भी झकझोर दिया है। कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अनिल कपूर को सांत्वना दी है और निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। फिलहाल अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं और कपूर परिवार से जुड़े करीबी लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कपूर खानदान में पसरा मातम, Anil Kapoor की मां का हुआ निधन

First published on: May 02, 2025 07:26 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola