Akshay Kumar की ‘Welcome To The Jungle’ के लिए मेकर्स ने बनाया धुरंधर प्लान, बॉक्स ऑफिस पर होगी पैसों की बारिश?

सुपरस्टार अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं मेकर्स भी फिल्म की कमाई को बढ़ाने के लिए एक तगड़ा प्लान बनाया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Welcome to the jungle

Welcome to the jungle कब होगी रिलीज?

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. यह फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त है, जो 26 जून को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस मूवी के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं फिल्म के ट्रेलर की क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वहीं मेकर्स भी फिल्म की कमाई को लेकर एक तगड़ा प्लान बनाया है. इस प्लान से मेकर्स को उम्मीद है की फिल्म की कमाई में काफी इजाफा हो सकता है. आइए जानते हैं कि मेकर्स ने फिल्म को लेकर क्या प्लान बनाया है.

विज्ञापन

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए मेकर्स  ने धुरंधर की राह को चुना है. दरअसल, फिल्म की कमाई को बढ़ाने के लिए वेलकम 3 के मेकर्स रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की तरह रिलीज से पहले फिल्म का पेड प्रीव्यू रखने वाले हैं.

विज्ञापन

‘वेलकम टू द जंगल’ के मेकर्स ने बनाया ‘धुरंधर 2’ जैसा प्लान

सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, लेकिन धुरंधर के मेकर्स ने इस का पेड प्रीव्यू 18 मार्च को रखा थे. बता दें कि मेकर्स ने फिल्म का पेड प्रीव्यू 18 मार्च को शाम 5 बजे से देशभर के कई बड़े शहरों में रखा था, जिसमें फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया था. वहीं अब वेलकम टू द जंगल के मेकर्स भी फिल्म का पेड प्रीव्यू रिलीज से एक दिन पहले यानी 25 जून को रखने वाले हैं. आपको बता दें कि इस मूवी की पेड प्रीव्यू शो की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होने वाला है, जिसके लिए मेकर्स ने एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’

वेलकम टू द जंगल के स्टार कास्ट की बात करें तो मूवी में 20 से ज्यादा स्टार्स नजर आने वाले हैं. फिल्म में खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडिज, दिशा पाटनी, श्रेयस तलपड़े,  रवीना टंडन, तुषार कपूर, परेश रावल और अरशद वारसी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का ट्रेलर 11 जून को रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगी कि क्या यह फिल्म मेकर्स के प्लान के हिसाब से कलेक्शन कर पाती है या नहीं. वेलकम टू द जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ