---विज्ञापन---

Cocktail 2 Box Office Collection Day 4: शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चौथे दिन कमा डाले इतने करोड़

सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर गदर मचा रही है. फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिलता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, अब शाहिद के फैंस यह जानना चाहते हैं कि उनके फेवरेट स्टार की फिल्म ने अब तक कितने का कारोबार किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इन दिनों थिएटर्स में जमकर कोहराम मचा रही है. यह फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. ‘कॉकटेल 2’ मूवी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को रिलीज हुए आज 4 दिन हो चुके हैं. ऐसे में फैंस अब यह सर्च कर रहे हैं कि एक्टर की फिल्म ने अब तक कितने का कारोबार किया है. अगर आप भी यह जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको फिल्म के कुल कलेक्शन के बारे में बताएंगे.

यह भी पढ़ें: OTT पर मौजूद इस फिल्म का क्लाइमैक्स देख भर आएंगी आंखें, एक बार देख ली तो सालों तक रहेगी याद

---विज्ञापन---

‘कॉकटेल 2’ ने चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन?

शाहिद कपूर स्टारर मूवी ‘कॉकटेल 2’ में एक्टर के अलावा कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अहम किरदार में नजर आई है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़, दूसरे दिन 16.25 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं फिल्म ने तीसरे दिन 17.75 करोड़ रुपये कमा डाले थे. हालांकि, फिल्म ने आज यानी (22 जून 2026) चौथे दिन खबर लिखे जाने तक 6.35 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म ने 4 दिनों में 53.58 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. आपको बता दें कि फिल्म ने पहले वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें: Netflix पर जमकर देखी जा रही 2 घंटे 19 मिनट की ये फिल्म, 5 Oscar जीतकर रचा था इतिहास

---विज्ञापन---

‘कॉकटेल 2’ फिल्म की कहानी

आपको बता दें कि साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल का स्पिरिचुअल सीक्वल फिल्म है, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. बता दें कि 14 पहले रिलीज हुई कॉकटेल फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी अहम किरदार में नजर आई थी. वही शाहिद कपूर की फिल्म ने दुनियाभर में 76 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है. वही फिल्म की कहानी की बात करें, तो मूवी की कहानी शेफ के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ काफी खुश नजर आता है. लेकिन मूवी में ट्विस्ट वहां आता है, जब एक्टर की मुलाकात यूनिवर्सिटी फ्रेंड से होती है, जिसके बाद मूवी आपको एक अलग ही जोन में ले जाती है. यह फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है.

First published on: Jun 22, 2026 10:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola