VIDEO: बगल में बोतल, मुंह में सिगरेट… सड़क पर लेटकर महिला ने काटा बवाल, लोग बोले- 'ट्रू जेंडर इक्वालिटी'

मामला बिसरख थाना क्षेत्र में इसी महीने के शुरुआत का है. बताया जा रहा है कि वह 32 वर्षीय महिला पास में ही किसी सोसाइटी में रहती है. महिला के हंगामे के वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया. वीडियो में महिला काले और नीले कपड़े में सड़क पर लेटी हुई दिख रही है. उसे हटाने के लिए गाड़ियां लगातार हॉर्न बजा रही थी लेकिन महिला टस से मस नहीं हुई

Viral Vomen
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला. एक महिला सड़क पर लेटकर सिगरेट पीते हुए दिखाई दी. उसने अपने बगल में शराब की बोतल भी रखी हुई थी. जब लोग उसे हटाने की कोशिश कर रहे थे, तो उसने हटने से मना करते हुए जमकर बवाल काटा. दिनदहाड़े की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला कथित तौर पर शराब के नशे में देखी गयी.

वीडियो में देखा जा सकता है, महिला के नजदीक कुछ लोग खड़े है और उसे हटाने की कोशिश कर रहे हैं वहीं कुछ लोग वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

मामला बिसरख थाना क्षेत्र में इसी महीने के शुरुआत का है. बताया जा रहा है कि वह 32 वर्षीय महिला पास में ही किसी सोसाइटी में रहती है. महिला के हंगामे के वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया. वीडियो में महिला काले और नीले कपड़े में सड़क पर लेटी हुई दिख रही है. उसे हटाने के लिए गाड़ियां लगातार हॉर्न बजा रही थी लेकिन महिला टस से मस नहीं हुई. लोग उसे हटने के लिए बोल रहे हैं, लेकिन वह उनसे बहस करती हुई दिख रही है. महिला के पास शराब की बोतल भी रखी हुई देखी जा रही है. इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद जहां कुछ लोग उसपर कमेंट कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग लैगिंक समानता की बात भी बोल रहे हैं.

इंटरनेट पर एक यूजर ने लिखा कि उसे सड़क पर ही सोने दो, कोई बड़ी गाड़ी आएगी और उसे सभी चिंताओं से मुक्त कर देगी. ऐसे ही लोग समाज और आने वाली जनरेशन के लिए परेशानी बनते हैं. वहीं एक यूजर ने व्यंग करते हुए लिखा, ‘ट्रू जेंडर इक्वालिटी, सिर्फ महिलाएं ही रोड साइड मुफ्त इंटरटेनमेंट करने से पीछे क्यों रहें. एक आदमी ने लिखा, म्हारी छोरियां छोरों से कम है के?’

विज्ञापन

एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि जहां पुरुषों का दबदबा है वहां महिला को देखकर अच्छा लगा. वहीं एक और ने कहा, ‘ये वही नजारा है जो अल्ट्रा प्रो मैक्स फेमिनिस्ट देश को बनाना चाहता है. एक लड़का ऐसा करता तो पुलिस उसे मारती, लेकिन वहीं इस लड़की पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही क्योंकि कानून पक्षपाती है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ