Box Office Collection: इम्तियाज की फिल्म के आगे बुरी तरह पिटी कंगना की 'भारत भाग्य विधाता', जानें Main Vaapas Aaunga का कुल कलेक्शन

Main Vaapas Aaunga vs Bharat Bhagya Vidhata: बॉलीवुड की नई रिलीज फिल्मों में इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ और कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज हुई. लेकिन इन दोनों की कमाई में जमीन-आसमान का फर्क नजर आ रहा है. दोनों फिल्में एकसाथ आने के बावजूद इम्तियाज की फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया.

Main Vaapas Aaunga vs bharat bhagaya vidhaata

Main Vaapas Aaunga vs bharat bhagaya vidhaata

Imtiaz Ali vs Kangana Ranuat: बॉलीवुड में नई रिलीज फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा ने दर्शकों का दिल जीत लिया, जबकि कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता बुरी तरह पिछड़ गई. दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुईं, लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत अलग रहा. आइए जानते हैं पूरा हाल.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मैं वापस आऊंगा’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ओपनिंग डे पर इम्तियाज की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 1.15 करोड़ से शुरुआत की. लेकिन फिल्म की लोकप्रियता में धीरे धीरे बढ़त देखने को मिली. पिछले हफ्ते जहां फिल्म की रफ्तार धीमी रही. वहीं दूसरे वीकेंड कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला. दूसरे हफ्ते की शनिवार फिल्म ने 4.35 करोड़ कमाई, तो रविवार को 5.75 करोड़ की वसूली की. वहीं कल यानी सोमवार को भी फिल्म ने 2.50 करोड़ की कमाई की है.

अगर कुल कलेक्शन की बात करें तो भारत नेट कलेक्शन में फिल्म ने 24 करोड़ के लगभग की कमाई की है. वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन में 29 करोड़ कमाए. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 45.81 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

‘भारत भाग्य विधाता’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अगर कंगना की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की ओपनिंग देखें, तो इसने भी 1.19 करोड़ से शुरुआत की. लेकिन कमाई में बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला. पहले हफ्ते में थोड़ा बहुत कमाई के बाद फिल्म दूसरे हफ्ते में बिल्कुल ठंडे बक्से में जा गिरी है.

विज्ञापन

कंगना की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ने पहले हफ्ते में 4.25 करोड़ रुपए कमाए. वहीं भारत में नेट कलेक्शन 6.55 करोड़ का रहा. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने मात्र 8 करोड़ रुपए ही कमा पाए हैं. यह फिल्म 12 जून को रिलीज हुई. करीब 45 करोड़ के बजट में बनी ये बुरी तरह फ्लॉप की कैटेगरी में शामिल हुई.

क्यों पड़ी एक और क्यों चली दूसरी?

इम्तियाज अली की फिल्म में भावनाएं गहरी हैं. लोग दोबारा देखने जा रहे हैं. कंगना की फिल्म गंभीर विषय पर थी, लेकिन कहानी या कनेक्ट दर्शकों तक नहीं पहुंच सका. ऑडियंस आज अच्छी कहानी और एंटरटेनमेंट चाहती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ