Home Fire Safety: घर में रखी ये 7 चीजें बन सकती हैं आग लगने की वजह, समय रहते हो जाएं सावधान

घर में आग लगने की कई घटनाएं छोटी-छोटी लापरवाहियों की वजह होती हैं. खराब बिजली के तार, ओवरलोड एक्सटेंशन बोर्ड, गैस लीकेज और ज्वलनशील सामान जैसी चीजें बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं. जानिए घर को सुरक्षित रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है

Home Fire Safety

Credit: AI

विज्ञापन

देश के कई हिस्सों में हाल के दिनों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. गर्मी, शॉर्ट सर्किट, गैस लीकेज और रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलतियां कई बार बड़े हादसों की वजह बन जाती है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजें आग लगने के खतरे को काफी बढ़ा सकती हैं. थोड़ी सी सावधानी अपनाकर इन खतरों से बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: कैसे हुआ लखनऊ अग्निकांड? दीवार तोड़कर निकाले गए लोग, डिप्टी सीएम ने कही ये बात

विज्ञापन
  1. पुराने और खराब बिजली के तार

घर में लगे पुराने, कटे-फटे या खराब बिजली के तार शॉर्ट सर्किट का सबसे बड़ा कारण बन सकते हैं. समय के साथ वायरिंग कमजोर हो जाती है और ज्यादा लोड पड़ने पर आग लग सकती है. इसलिए समय-समय पर इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच करानी चाहिए.

  1. ओवरलोड एक्सटेंशन बोर्ड

एक ही सॉकेट या एक्सटेंशन बोर्ड में कई गैजेट्स लगाने से तार गर्म होने लगते हैं. इससे स्पार्किंग और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. जरूरत से ज्यादा उपकरण एक साथ प्लग में लगाने से बचना चाहिए.

  1. पूजा घर में कपड़े और कपूर

अक्सर लोग मंदिर में दीया या अगरबत्ती जलाकर छोड़ देते हैं. अगर पास में कपड़े के पर्दे, सूती सामग्री या खुला कपूर रखा हो तो आग तेजी से फैल सकती है. पूजा स्थल पर खास सावधानी बरतना जरूरी है.

विज्ञापन
  1. ओवरचार्ज होते फोन और लैपटॉप

फोन और लैपटॉप को लंबे समय तक चार्जिंग पर छोड़ना या उन्हें बिस्तर, गद्दे और सोफे पर रखकर चार्ज करना खतरनाक हो सकता है. गर्मी बाहर न निकल पाने से बैटरी खराब हो सकती है और आग लगने का जोखिम बढ़ जाता है.

  1. ज्वलनशील सामान

कागज, पुराने कपड़े, मोमबत्तियां, पेट्रोल, पेंट और अन्य ज्वलनशील वस्तुओं को गैस चूल्हे, हीटर या गर्म उपकरणों के पास नहीं रखना चाहिए. ऐसी वस्तुएं मामूली चिंगारी से भी आग पकड़ सकती हैं. (AajTak⁠ )

विज्ञापन
  1. गैस सिलेंडर और लीकेज पाइप

एलपीजी सिलेंडर और गैस पाइप की नियमित जांच बेहद जरूरी है. अगर गैस की गंध महसूस हो या पाइप में दरार दिखाई दे तो तुरंत उसे बदल देना चाहिए. छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है.

  1. किचन में रखा सैनिटाइजर

हैंड सैनिटाइजर में अल्कोहल की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए ये जल्दी आग पकड़ सकता है. इसे गैस स्टोव, चूल्हे या किसी भी गर्म स्थान के पास नहीं रखना चाहिए.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ