हिंदी सिनेमा के कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने बेहद छोटी उम्र में ही मेहनत कर अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी। आज हम आपको भारत की पहली ‘शो वुमन’ के बारे में बता रहे हैं, जो भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके चर्चे आज भी सुनने को मिल जाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यहां हम किसकी बात कर रहे हैं, तो आपको बता देते हैं कि हम जद्दनबाई हुसैन की बात कर रहे हैं, जो जद्दनबाई के नाम से पॉपुलर थीं।
भारत की पहली ‘शो वुमन’
जद्दनबाई… भारत की पहली ‘शो वुमन’ हिंदी सिनेमा की पॉपुलर सिंगर, डांसर, एक्ट्रेस और फिल्ममेकर थीं। 1892 के आसपास जन्मी जद्दनबाई से सिर से पिता का साया तब उठ गया था, जब वो महज पांच साल की थीं। सुपरस्टार नरगिस की मां और संजय दत्त की नानी यानी जद्दनबाई ने छोटी उम्र में अपने करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया था और वो शहर चली गई थीं।
Jaddanbai Hussain
बड़ी सिंगर बनीं जद्दनबाई
शहर जाने के बाद वो कलकत्ता के श्रीमंत गणपत राव (भैया साहब सिंधिया) के मार्गदर्शन में सिंगर बनीं। हालांकि, कुछ समय बाद उनका निधन हो गया और इसके बाद जद्दनबाई ने उस्ताद मोइनुद्दीन खान के और उस्ताद लाब खान से शिक्षा ली। जद्दनबाई अपने हर में बेहद माहिर थीं और समय के साथ वो अपनी मां से भी बड़ी सिंगर बनकर दुनिया के सामने आईं।
एक्टिंग में भी थीं माहिर
एक बेहतरीन सिंगर बनने के बाद उन्होंने सिनेमा में कदम रखा और कुछ फिल्मों में काम किया। जद्दनबाई यहीं नहीं रुकी और इसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन में कदम रखा। इसके अलावा उन्होंने संगीत फिल्म्स नाम से अपनी खुद की कंपनी भी शुरू कर दी। दुनिया के सामने जद्दनबाई एक सक्सेसफुल महिला बनकर सामने आईं और अपनी एक अलग पहचान बनाई।
तीसरी शादी से बेटी नरगिस का जन्म
इतना ही नहीं बल्कि अगर बीबीसी की एक रिपोर्ट की मानें तो पत्रकार यासर उस्मान ने जद्दनबाई को ‘भारत की पहली शो वुमन’ कहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि वह एक ऑलराउंडर महिला थीं। जद्दनबाई, राज कपूर की तरह अपनी फिल्मों में एक्टिंग, निर्देशन और निर्माण खुद किया करती थीं। वहीं, अगर जद्दनबाई की निजी जिंदगी पर आए, तो उन्होंने तीन शादियां की थी और उनकी तीसरी शादी से उन्हें बेटी नरगिस मिली थीं।
यह भी पढ़ें- ‘पहले ट्रोलिंग, अब सपोर्ट…’, महवश-चहल का वीडियो वायरल होते ही, Dhanashree की साइड हुए यूजर्स
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
12 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
13 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
14 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
15 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
16 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines