'पहले ट्रोलिंग, अब सपोर्ट...', महवश-चहल का वीडियो वायरल होते ही, Dhanashree की साइड हुए यूजर्स

धनश्री वर्मा को चहल से तलाक के बाद से ही जमकर ट्रोल किया गया और लोगों ने उन्हें खूब भला-बुरा कहा। हालांकि, अब उन्हें यूजर्स का सपोर्ट मिल रहा है और ये तब हुआ है जब चहल और महवश का वीडियो वायरल हुआ है।

Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal, RJ Mahvash

Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal, RJ Mahvash

धनश्री वर्मा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक उनको लेकर बातें हो रही हैं। यूजी चहल से तलाक के बाद से ही धनश्री को बेहद ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया और कूल रहीं, लेकिन अब अचानक से उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स का सपोर्ट मिल रहा है और ये तब हुआ है जब महवश और चहल हाल ही में साथ में नजर आए हैं।

धनश्री को मिला लोगों का सपोर्ट

दरअसल, जैसे ही सोशल मीडिया पर महवश और चहल का वीडियो सामने आया, तो वायरल हो गया। इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी राय देना भी शुरू कर दिया। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि अब हमे पता चल गया कि धनश्री ने क्यों छोड़ा? दूसरे यूजर ने कहा कि डिवोर्स होते ही चहल जी खुले में घूमने लगे। तीसरे यूजर ने कहा कि शादी तो तुड़वा ली अब करियर भी खराब करेगा।

Dhanashree Verma

Dhanashree Verma

क्या बोले यूजर्स?

एक और यूजर ने इस पर लिखा कि लोग हमेशा फीमेल को ही कैरेक्टरलेस समझते हैं। एक अन्य ने लिखा कि हमे इंतजार करना चाहिए था, सबने धनश्री को ब्लेम किया। एक और ने कहा कि इसको सब बड़ा प्यार दे रहे हैं और धनश्री का जीना हराम कर दिया है। एक अन्य ने कहा कि अगर धनश्री ऐसा करती तो। एक और ने कहा कि इसी की वजह से तलाक हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जमकर हुई थीं ट्रोलिंग

एक अन्य ने लिखा कि बड़ी जल्दी मूनऑन कर लिया। एक और ने कहा कि हमेशा औरत गलत नहीं होती। एक और ने कहा कि अगर इसने चीट किया है, तो ज्यादा एनिमनी लेनी थी। एक ने कहा कि ये तो गलत है। इस तरह से कमेंट्स के जरिए लोगों ने धनश्री का सपोर्ट किया है। गौरतलब है कि यूजी से तलाक लेने के बाद धनश्री को इसलिए ट्रोल किया गया क्योंकि उन्होंने इतने कम समय की शादी में ज्यादा एलिमनी ली। हालांकि, अब उन्हें सपोर्ट मिल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ