Jaafar Jackson Instagram BTS Moments: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘Michael’ हर जगह छाई हुई है. 24 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन (Jaafar Jackson) ने किरदार निभाया है. उनके इस कमाल के ट्रांसफॉर्मेशन से हर कोई हैरान हैं. वे स्क्रीन पर बिल्कुल माइकल जैक्सन की तरह दिख रहे हैं. बोल रहे हैं और डांस भी कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने मेकअप रूम का एक BTS (Behind The Scenes) मोमेंट शेयर किया है, जिसमें वे पॉप सम्राट के रूप में ढलते नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Pakistan पर भारी पड़ा अर्चना पूरन सिंह का बेटा, फुटबॉल में अकेले चटाई थी धूल, लेकिन दो फ्रैक्चर ने तोड़ा सपना
मेकअप रूप में हुआ मैजिक
जाफर की इतनी मेहनत के बाद मेकअप आर्टिस्ट ने भी अपनी जान लगा दी, जहां पर अलग अलग तरीकों से जाफर को बिल्कुल माइकल जैक्सन जैसा हूबहू बनाया है. दोनों बिल्कुल एक जैसे लग रहे हैं. BTS वीडियो में जाफर का मेकअप होते हुए साफ समझ आ रहा है कि उन्हें इस रूप में आने के लिए काफी टाइम लगता होगा.
जाफर ने शेयर किया कि स्टेज पर जाने से ठीक पहले, जब वे पूरे हेयर, मेकअप और वार्डरोब के साथ आईने में खुद को देखते थे, तो वह पल उनके लिए अविश्वसनीय होता था. मेकअप आर्टिस्ट बिल कोर्सा (Bill Corso) ने उनके लुक को हूबहू माइकल जैसा बनाने में अहम भूमिका निभाई है.
यह भी पढ़ें: 6 हीरोइनें और 200 करोड़ का दांव… 8 एपिसोड वाली वो सीरीज, जिसने की थी रिकॉर्ड तोड़
खून पसीने की मेहनत
जाफर ने बताया कि माइकल जैक्सन के डांस मूव्स को पकड़ने के लिए उन्होंने हफ्तों रिहर्सल की. उन्होंने तब तक डांस किया जब तक कि उनके पैरों से खून न निकलने लगा या वे सुन्न न हो गए. जाफर यह भी कहते हैं कि कई बार शूटिंग के दौरान उन्हें अपने चाचा यानी माइकल जैक्सन की मौजूदगी महसूस हुई. एक गाने की परफॉर्मेंस से पहले वे इतने भावुक हो गए कि रोने लगे.
परिवार का मिला भरपूर सपोर्ट
माइकल के भाइयों (जैकी और टीटो जैक्सन) ने जब जाफर का स्क्रीन टेस्ट देखा, तो वे भावुक हो गए और उन्हें लगा जैसे माइकल पर्दे पर वापस आ गया है. बता दें कि आज फिल्म Michael पूरी दुनिया में धूम मचा रही है. लोग मूवी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 8.1 IMDb रेटिंग वाली स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म, जिसने Jio Hotstar पर मचाया तहलका, वीकेंड
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
37 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
42 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
43 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines