Pakistan पर भारी पड़ा अर्चना पूरन सिंह का बेटा, फुटबॉल में अकेले चटाई थी धूल, लेकिन दो फ्रैक्चर ने तोड़ा सपना

बॉलीवुड की मशहुर अभिनेत्री और टीवी इंडस्ट्री की शान अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी ने हाल ही अपने फुटबॉल करियर को लेकर खुलकर बात की है. आर्यमन ने एक ब्लॉग में बताया कि भारत की तरफ पाकिस्तान के खिलाफ फुटबॉल मैच खेलते हुए 4 गोल किए थे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

aaryamann sethi
1 / 8
aaryamann sethi

बॉलीवुड की मशहुर अभिनेत्री और टीवी इंडस्ट्री की शान अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी ने हाल ही अपने फुटबॉल करियर को लेकर खुलकर बात की है. आर्यमन ने एक ब्लॉग में बताया कि भारत की तरफ पाकिस्तान के खिलाफ फुटबॉल मैच खेलते हुए 4 गोल किए थे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

आर्यमन सेठी

आर्यमन सेठी2 / 8

लेकिन दो बार गंभीर चोट लगने के कारण आर्यमन के प्रोफेशनल फुटबॉलर बनने के सपना चकनाचूर हो गया है. वहीं आर्यमन ने यह भी बताया कि उन्हें अपने परिवार के कारण काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था. दरअसल, आर्यमन सेलिब्रिटी परिवार से ताल्लुक रखते थे, जिसकी वजह से उन्हें  'रिच किड' समझा जाता था.

विज्ञापन

अर्चना पूरन सिंह

अर्चना पूरन सिंह3 / 8

आर्यमन ने यह भी कहा कि जब वो बड़े बच्चों के साथ खेलते थे, तो उन्हें बुलिंग का शिकार होना पड़ता था. दरअसल, आर्यमन एक छोटे कद के थे, जिसकी वजह से उन्हें दूसरे बच्चों के द्वारा परेशान किया जाता था.

आर्यमन सेठी ने परिवार को लेकर क्या कहा?

आर्यमन सेठी ने परिवार को लेकर क्या कहा?4 / 8

आर्यमन ने आगे बताया कि घर में जब माता पिता के बीच तनाव होता था, तो काफी संवेदनशील हो जाया करते थे. उन्होंने यहां तक महसूस कर लिया था कि वे दुनिया से जंग लड़ रहे हैं. हालांकि, बाद में आर्यमन इंग्लैंड चले गए थे. लेकिन उन्हें वहां भी रेसिज्म और बुलिंग का सामना करना पड़ रहा था.

विज्ञापन

परमीत सेठी

परमीत सेठी5 / 8

लेकिन आर्यमन के पिता परमीत सेठी ने उनसे फुटबॉल के लिए कड़ी मेहनत कराई और सिर्फ 4 महीने में महाराष्ट्र के अंडर-13 में वे दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बनकर उभरे. इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई.

आर्यमन सेठी ने पाकिस्तान के खिलाफ दागे 4 गोल

आर्यमन सेठी ने पाकिस्तान के खिलाफ दागे 4 गोल6 / 8

आर्यमन ने बताया कि ईरान में भारत बनाम पाकिस्तान का फुटबॉल मैच खेला गया था, जिसमें उन्होंने 4 गोल दागे थे. दरअसल, अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि इस बात की जानकारी आर्यमन को कोच ने फोन कर के दिया था. उस वक्त अर्चना के लिए एक गर्व का पल था.

विज्ञापन

आर्यमन सेठी का कितनी बार टूटा पैर

आर्यमन सेठी का कितनी बार टूटा पैर7 / 8

हालांकि, बाद में अर्चना पूरन सिंह ने आर्यमन को क्वींस पार्क रेंजर्स क्लब में ट्रायल दिलवाया था, जिसकी वजह से उन्हें लंदन में स्कूल तक बदलना पड़ा. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. दरअसल, इंग्लैंड में आर्यमन का पैर टूट गया था. वो भारत लौट आए और जब पैर ठीक हो गया, तो फिर से महाराष्ट्र बनाम गुजरात के प्रैक्टिस मैच में उतरे. लेकिन मैच शुरू होते ही उनका पैर दोबारा टूट गया.

आर्यमन सेठी के पैर में डॉक्टर ने लगाई रॉड

आर्यमन सेठी के पैर में डॉक्टर ने लगाई रॉड8 / 8

दरअसल, डॉक्टरों को इस बार आर्यमन के पैर में रॉड लगानी पड़ी, जिसकी वजह से उनका एक साल बर्बाद हो गया. इतनी ही नहीं डॉक्टरों ने यह भी बताया की वो पहले जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे. इसके बाद आर्यमन डिप्रेशन और एंग्जायटी का शिकार हो गए थे. लेकिन थेरेपी और परिवार के सपोर्ट ने आर्यमन को इस हार को स्वीकार करने की ताकत दी. वहीं अब वो ब्लॉगिंग और क्रिएटिव कामों में व्यस्त हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन