IPS Rachita Juyal Yashasvi juyal Love Story: मशहूर फिल्मी सितारे राघव जुयाल के छोटे भाई यशस्वी जुयाल खुद एक फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक हैं। उनकी लघु फिल्म The Last Rhododendron ने धर्मशाला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (2021) में जेंडर सेंसिटिविटी अवार्ड जीता। 2023 में वह नेटफ्लिक्स के टेक टेन प्रोग्राम में फाइनलिस्ट थे। 2024 में वह नेटफ्लिक्स द्वारा बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए चुने गए दो भारतीय फिल्म निर्माताओं में से एक थे। उनकी पहली फीचर फिल्म को हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव उद्योग – HAF 2025 वर्क इन प्रोग्रेस लैब के लिए चुना गया था।
कोविड काल में शुरू हुई दोनों की मोहब्बत
उत्तराखंड कैडर 2015 बैच की IPS अफसर रचिता के साथ यशस्वी की लवस्टोरी कोविड काल में शुरू हुई थी। कोरोना काल की दूसरी लहर के बीच समाजसेवा के लगे यशस्वी को देख रचिता काफी प्रभावित थी। खुद भी रचिता एनजीओ के साथ कई समाजसेवी कार्यक्रमों में भाग लेती थी, इसी दौरान उनकी मुलाकात यशस्वी से हुई थी। समाजसेवा में बढ़ती दिलचस्पी के कारण ही दोनों एक दूसरे के करीब आए। इसी वजह से रचिता और यशस्वी की पहले दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने शादी कर ली।
कौन हैं IPS रचिता जुयाल?
IPS रचिता जुयाल मूल रूप से देहरादून के धरमपुर की रहने वाली हैं। रचिता ने अपनी स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा देहरादून से ही पूरी की। बीबीए और एमबीए के बाद उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और साल 2015 में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनके पिता बीबीडी जुयाल भी पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर रह चुके हैं। रचिता ने उत्तराखंड के प्रति अपने विशेष लगाव का जिक्र करते हुए कहा कि वह राज्य के लिए भविष्य में भी किसी न किसी रूप में योगदान देती रहेंगी।
चर्चित कार्यशैली और सख्त कार्रवाई
IPS रचिता जुयाल राज्य में अपनी कड़क कार्यशैली और बेखौफ छवि के लिए जानी जाती रही हैं। हाल ही में एसपी विजिलेंस के पद पर रहते हुए उन्होंने पुलिस विभाग के एक सब इंस्पेक्टर को भ्रष्टाचार के मामले में रंगे हाथों पकड़ा था। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया था। वह इससे पहले अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में एसपी विजिलेंस रह चुकी हैं और कई भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कस चुकी हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
9 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
10 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
12 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
13 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
18 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
19 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
20 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
22 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines