Indian television industry: समय-समय पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के काले राज सामने आते रहे हैं। बड़े पर्दे पर कैसे स्टार्स को कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि टीवी यानी छोटे पर्दे पर भी कलाकारों को इस तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। हालांकि वक्त के साथ-साथ ये सामने भी आती रहती हैं। टीवी इंडस्ट्री को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आती रहती हैं।
कृष्णा ने शेयर किया पोस्ट
हाल ही में ‘ये हैं मोहब्बतें’ एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने अपने साथ हुए बुरे बर्ताव का खुलासा किया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया और कहा कि शुभ शगुन के सेट पर शो के प्रोड्यूसर ने उनके साथ गलत बर्ताव किया था। अपने पोस्ट में कृष्णा ने लिखा था कि सेट पर मुझे कई चीजें झेलनी पड़ी। इन सब पर बात करने से मैं पहले डरती थी, लेकिन अब मैं इस पर बात करने के लिए तैयार हूं।
प्रोड्यूसर ने किया मिसबिहेव
कृष्णा मुखर्जी ने पोस्ट में बताया कि सेट पर प्रोड्यूसर ने जो गंदी हरकतें की उसकी वजह से मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे बहुत अच्छे से याद है कि मैं जब बीमार हुई थी, तो मुझे मेकअप रूम में बंद कर दिया गया था। इतना ही नहीं बल्कि शो के प्रोड्यूसर ने मुझे धमकी भी दी और इस वजह से मैं हमेशा शो साइन करने से ही डरने लगी।
स्मृति ईरानी
आज राजनीति के मैदान में अपना जलवा दिखा रही स्मृति ईरानी कभी टीवी पर भी पॉपुलर हुआ करती थीं। जी हां, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में उन्होंने बेहद कमाल का काम किया, लेकिन इस शो के दौरान उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, इस शो के दौरान स्मृति ईरानी का मिसकेरेज हो गया था और वो अस्पताल में थी, लेकिन तभी उनके पास शो के प्रोडक्शन हाउस एकता कपूर के बालाजी से फोन आया कि उन्हें अगले दिन शूटिंग पर आना होगा। इस दौरान स्मृति ने अपने मेडिकल डॉक्यूमेंट्स भी एकता को दिखाए और बताया कि ये कोई नाटक नहीं है।
शिल्पा शिंदे
‘भाभीजी घर पर हैं’ में शिल्पा शिंदे ने लीड रोल प्ले किया था। साल 2016 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। हालांकि मेकर्स ने उन्हें शो ना छोड़ने की सलाह दी थी, लेकिन वो शो का हिस्सा नहीं रही। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। बीते साल जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने असित मोदी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कार्यकारी निर्माता सोहेल रमानी पर मानसिक उत्पीड़न और उनका बकाया न चुकाने का आरोप लगाया था। टीवी स्टार्स अक्सर 18 से 20 घंटे काम करते हैं और बीमार होने के बाद भी उन्हें आराम नहीं करने दिया जाता। साथ ही टाइम पर सैलरी भी नहीं दी जाती।
यह भी पढ़ें- Cannes Film Festival 2024 में Aishwarya Rai संग जलवा दिखाएंगी ‘बिब्बोजान’
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
2 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
2 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
3 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
4 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
5 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
5 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
6 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines