हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Hrithik Roshan की मां का 70वां जन्मदिन, एक्टर ने शेयर किया अपनी सुपरमॉम का डांस वीडियो

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने अपनी मां के जन्मदिन के खास मौके पर उनका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Hrithik Roshan with mother

Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अभिनेता अक्सर अपनी लेटेस्ट पोस्ट के फैंस को अपडेट करते रहते हैं।

वहीं, अब अभिनेता ने अपनी मां के जन्मदिन के खास मौके पर उनका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Raj Kundra ने UT69 पर शिल्पा के रिएक्शन का किया खुलासा, कहा- उन्होंने मुझसे पूछा कि ‘तू एक्टिंग…’

विज्ञापन

ऋतिक ने शेयर की वीडियो

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता की मां अपने वर्कआउट को किस तरह से एंजॉय करती है और मजे में डांस कर रही है। इस उम्र में इतना एनर्जेटिक्ट रहना अपने आप में बड़ी बात है। वहीं, ऋतिक रोशन ने इस वीडियो को शेयर करते बेहद शानदार कैप्शन लिखा है।

एक्टर ने लिखा- आपके जैसा कोई नहीं है

एक्टर ने लिखा कि चैपलिन ने कहा, “वास्तव में हंसने के लिए, अपना दर्द सहना और उसके साथ खेलना सीखें” मां, यह मैं आपसे सीखता हूं, 70वां जन्मदिन मुबारक हो मेरी सुपरमॉम! आपके जैसा कोई नहीं है। यह एक हिम्मत वाला काम है, जो अभी शुरू ही हुआ है !! मैं तुमसे प्यार करता हूं, सब लोग बढ़ो !!! अपने हाथ से ताली बजाएं।

विज्ञापन

इंटरनेट पर छा गया वीडियो

बता दें कि जैसे ही एक्टर ने इस वीडियो को शेयर किया तो ये इंटरनेट पर छा गया। वहीं, अब यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि हैप्पी बर्थडे टू द क्यूटेस्ट, फिट मॉम। दूसरे यूजर ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे सुपरमॉम। तीसरे यूजर ने लिखा कि आप बेहद हिम्मतवाली हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन वर्कफ्रंट

वहीं, अगर ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता बहुत जल्द सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाले हैं। हालांकि कुछ दिन पहले इस फिल्म से एक्टर का मोशन पोस्टर भी सामने आया है, जिसके बाद से फैंस में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola