Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Housefull 5 की कमाई में गिरावट, Thug Life का भी बुरा हाल, 15 दिन में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' और कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर गिरती जा रही है। दोनों फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 19, 2025 22:29
Housefull 5, Thug Life
दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या? image credit- social media

साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। हालांकि, फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है। ना सिर्फ फिल्म ‘हाउसफुल 5’  बल्कि इन दिनों टिकट खिड़की पर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ भी है, लेकिन ‘ठग लाइफ’ का भी बुरा हाल है। इस बीच अब इन दोनों फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि किस फिल्म के खाते में कितने नोट आए हैं?

दोनों फिल्मों की कमाई क्या?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 2.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की कमाई में 13वें दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। इसी के साथ फिल्म ‘ठग लाइफ’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 15वें दिन 0.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दोनों ही फिल्मों के अभी ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है।

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों की टोटल कमाई

इसी के साथ अगर इन फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अब तक बॉक्स ऑफिस पर 167.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। वहीं, अगर ‘ठग लाइफ’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं और 15 दिनों में फिल्म 50 करोड़ रुपये का भी कलेक्शन नहीं कर पाई है। इस फिल्म ने अब तक 47.73 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश

इतना ही नहीं बल्कि दोनों फिल्मों की गिरती कमाई को देखकर लग रहा है कि जल्दी ही बॉक्स ऑफिस से इनका पत्ता साफ हो जाएगा क्योंकि टिकट खिड़की पर आने के लिए इस वक्त कई फिल्में खड़ी हुई हैं। जी हां, एक-दो नहीं बल्कि कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिए आएंगी और उस दिन टिकट खिड़की पर होगा सुपरक्लैश।

कई फिल्में एक ही दिन होंगी रिलीज

इस लिस्ट में काजोल की फिल्म ‘मां’, फिल्म ‘कन्नप्पा’, सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’, फिल्म ‘ज्ञानवापी फाइल्स’ और रेखा की सुपरहिट फिल्म ‘उमराव जान’ रि-रिलीज हो रही है। बता दें कि ये सभी फिल्में 27 जून को रिलीज के लिए तैयार खड़ी हैं। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि ये फिल्में पहले दिन क्या कमाल करती हैं? और ओपनिंग डे पर इनका कितना कलेक्शन होता है?

यह भी पढ़ें- Nysa और Yug को क्यों पसंद नहीं आती मम्मी की फिल्में? Kajol ने खुद बताई वजह

First published on: Jun 19, 2025 10:29 PM

संबंधित खबरें