---विज्ञापन---

Housefull 5 को चौथे दिन तगड़ा झटका, Thug Life की कमाई में भी गिरावट, लेटेस्ट कलेक्शन क्या?

बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन अचानक ही फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट की वजह से इस पर असर पड़ता है। आइए जानते हैं मौजूदा फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े क्या है?

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। इन दिनों टिकट खिड़की पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ और कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ मौजूद है। दोनों ही फिल्में अपनी-अपनी कमाई के लिए हाथ-पैर मार रही हैं। इस बीच अब इनकी कमाई के लेटेस्ट आंकड़े भी आ गए हैं। आइए जानते हैं कि किसके खाते में कितने नोट आए हैं।

फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की कमाई

इन दोनों ही फिल्मों की कमाई में मंडे को भारी गिरावट देखने को मिली है। Sacnilk.com के अनुसार, अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 12.37 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन 3.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दोनों ही फिल्मों में कई करोड़ की गिरावट है।

---विज्ञापन---

फिल्म ‘ठग लाइफ’ का कलेक्शन

वहीं, अगर इन फिल्मों की कमाई के इन आंकड़ों की बात करें तो ये आंकड़े लेटेस्ट हैं और अनुमानित हैं। इनमें बदलाव भी हो सकता है। इसी के साथ अगर दोनों फिल्मों के टोटल कलेक्शन की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 99.87 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं, कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ के खाते में अब तक टोटल 40.01 करोड़ रुपये आ चुके हैं।

---विज्ञापन---

ओपनिंग डे से अब तक की कमाई

इन दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई की बात करें तो फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने अपने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 31 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म ने तीसरे दिन 32.5 करोड़ का मोटा कलेक्शन किया। वहीं, अगर फिल्म ‘ठग लाइफ’ की बात करें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सभी भाषाओं में 15.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

---विज्ञापन---

कारोबार में भारी गिरावट

वहीं, दूसरे दिन फिल्म के खाते में 7.15 करोड़ रुपये आए थे। तीसरे दिन इस फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। चौथे दिन फिल्म ने 6.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इन दोनों ही फिल्मों की कमाई के आंकड़ो को अगर देखा जाए, तो दोनों में बड़ी गिरावट आई है। अब देखना होगा कि आगे ये टिकट खिड़की पर किस तरह परफॉर्म करती है।

यह भी पढ़ें- CID में एसीपी आयुष्मान की जर्नी खत्म, Parth Samthaan ने शेयर किया खास पलों का वीडियो

---विज्ञापन---
First published on: Jun 09, 2025 10:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola