हीरो बनने की चाह, रोल नहीं मिला तो बीमा कंपनी में करने लगा नौकरी, बॉलीवुड के इस पॉपुलर विलेन को पहचाना?

Bollywood Greatest Villian: आज हम आपको बॉलीवुड के उस विलेन के बारे में बता रहे हैं, जो हीरो बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वो विलेन बनकर हर दिल पर राज कर गए.

Amrish Puri

बॉलीवुड के पॉपुलर विलेन. image credit- FACEBOOK

Bollywood Greatest Villian: हिंदी सिनेमा के कुछ कलाकार ऐसे हैं, जिनकी लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. कुछ लोगों ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, तो कुछ ने अपनी पहचान बनाने के लिए बेहद संषर्ष किया है. आज हम आपको बॉलीवुड के उस विलेन के बारे में बता रहे हैं, जिनकी हीरो बनने की चाह थी, लेकिन उन्हें हीरो का रोल नहीं मिला. आइए जानते हैं कि ये कौन हैं?

विज्ञापन

बॉलीवुड के पॉपुलर विलेन

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के पॉपुलर विलेन अमरीश पुरी हैं. साल 1932 में अमरीश पुरी का जन्म हुआ था. अमरीश के पांच भाई-बहन थे, जिनमें वो चौथे नबर पर थे. शिमला में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अमरीश काम की तलाश में मुंबई आ गए थे. उस समय उनके बड़े भाई मदन पुरी बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके थे.

विज्ञापन

हीरो का ऑडिशन नहीं हुआ पास

जब अमरीश पुरी मुंबई आए, तो उनकी चाह थी कि वो हीरो बने और हीरो बनने की चाह में ही वो मायानगरी में आए थे, लेकिन शायद किस्मत को ये मंजूर नहीं था क्योंकि बतौर हीरो वो किसी भी ऑडिशन में पास नहीं हो सके. आलम ये रहा कि अमरीश को हीरो के रोल नहीं मिले. हीरो के रोल नहीं मिले तो उन्होंने एक बीमा कंपनी में नौकरी करनी शुरू कर दी.

1971 में फिल्मों में एंट्री

भले ही अमरीश एक बीमा कंपनी में नौकरी करने लगे थे लेकिन उन्होंने अपने अभिनय के शौक को जिंदा रखा और वो साथ में थिएटर भी करते रहे. फिर साल 1971 में फिल्म ‘रेश्मा और शेरा’ से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली. इसके बाद उन्होंने बहुत सारी फिल्मों में अलग-अलग रोल अदा किए.

विज्ञापन

अमरीश की फिल्में

अमरीश की फिल्मों की बात करें तो उनमें ‘नगीना’, ‘दामिनी’, ‘घायल’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘परदेस’, ‘हलचल’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. आज भी उनके सुपरहिट डायलॉग्स लोगों की ज़ुबान पर रहते हैं, जिनमें से सबसे फेमस है ‘मुगेम्बो खुश हुआ’. इतना ही नहीं बल्कि अमरीश ने इंटरनेशनल फिल्मों में भी काम किया है.

ब्रेन हैमरेज की वजह से निधन

उन्होंने ‘गांधी’ और ‘इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम’ (Indiana Jones and the Temple of Doom) जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. फिर आया वो दिन जब अमरीश हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए. 12 जनवरी साल 2005 में अमरीश पुरी का ब्रेन हैमरेज की वजह से निधन हो गया था. भले ही आज अमरीश हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी जगह आज भी वैसी ही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ