पॉपुलर शो ‘सीआईडी’ में पार्थ समथान बतौर न्यू एसीपी आयुष्मान के किरदार में नजर आए। हालांकि, अब उनका ये सफर खत्म हो रहा है। पार्थ ने खुद इसकी जानकारी शेयर की है। इतना ही नहीं बल्कि पार्थ ने अपने शो से जुड़ी खास यादों और आखिरी पलों का एक वीडियो भी शेयर किया है। आइए जानते हैं कि इस वीडियो को शेयर करते हुए पार्थ ने क्या कहा है?
पार्थ समथान ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, पार्थ समथान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए पार्थ ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ये पार्थ की फेयरवेल का वीडियो है। इस दौरान पार्थ केक काट रहे हैं और टीम को खिलाते नजर आ रहे हैं। शो की पूरी टीम और क्रू एक साथ नजर आया। इस वीडियो में पार्थ ने टीम के साथ फोटोज भी शेयर की हैं।
पार्थ ने लिखा ये कैप्शन
वीडियो को शेयर करते हुए पार्थ ने इसके कैप्शन में लिखा कि और एसीपी आयुष्मान की ओर से बस इतना ही। लोगों द्वारा ट्रोल किए जाने से लेकर उन्हें इस एसीपी से प्यार दिलाने तक… सीखने, हंसी और मीठी यादों का एक खूबसूरत सफर था। पार्थ ने लिखा कि पूरी सीआईडी टीम (कलाकारों और क्रू) के साथ साझा किए गए रिश्ते को हमेशा संजो कर रखूंगा।
लोगों ने लुटाया प्यार
पार्थ ने लिखा कि एक-दूसरे के लिए इतना प्यार और सम्मान, कोई हैरानी नहीं कि यह सबसे लंबे समय तक चलने वाला और सबसे पॉपुलर शो बन गया। सभी क्रिएटिव को बहुत-बहुत धन्यवाद @sonytvofficial मुझे अपने परिवार का हिस्सा बनाने के लिए, अगली बार तक… वहीं, अब पार्थ के इस वीडियो पर यूजर्स भी भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं।
ट्रोल हुए थे पार्थ समथान
एक यूजर ने वीडियो को देखने के बाद कहा कि एसीपी आयुष्मान आपको याद करेंगे। दूसरे यूजर ने कहा कि एसीपी आयुष्मान। तीसरे यूजर ने कहा कि हमें आप पर बहुत गर्व है। एक और यूजर ने कहा कि एसीपी आयुष्मान के रूप में आप शानदार थे। गौरतलब है कि जब पार्थ की शो में एंट्री की चर्चा थी, तो उन्हें बहुत ट्रोल किया गया था। हालांकि, उन्होंने अपने काम से साबित कर दिया कि वो एसीपी आयुष्मान के रूप में शानदार थे।