Horror Movies on Prime Video: आजकल हॉरर-कॉमेडी फिल्मों को लोग काफी पसंद करते हैं। कुछ प्याेर हॉरर फिल्में भी हैं, जिन्हें देखने वालों की कोई कमी नहीं है। वैसे ताे हॉरर फिल्मों का नाम आते ही दिमाग में ‘द कॉन्ज्यूरिंग’, ‘द नन’ और ‘इंसीडियस’ जैसी फिल्में आती हैं लेकिन कुछ नई फिल्में भी रिलीज हुई हैं जिनके बारे में लोगों को कम पता है। आज हम आपके लिए प्राइम वीडियो पर मौजूद हॉरर फिल्मों के बारे में बताएंगे जो ट्रेंड में हैं। सर्दियों में अपनी फैमिली के साथ इन फिल्मों को देखकर आपका दिन बन जाएगा। आइए देखें पूरी लिस्ट…
Oddity
पिछले साल 2024 में रिलीज हुई सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘ऑडिटी’ भी काफी दिलचस्प फिल्म है। इस फिल्म में एक अंधी महिला और क्यूरीओ शॉपकीपर की कहानी दिखाई जाती है, जो अपनी जुड़वा बहन की हत्या का पता लगाने के लिए कुछ अजीब तरीकों की मदद लेते हैं। इसके बाद फिल्म में डराने वाली चीजें होनी शुरू हो जाती हैं। इस फिल्म को अभी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Infested
बॉलीवुड में एक फिल्म आई थी मकड़ी। अगर आप मकड़ी का डर सहने की हिम्मत रखते हैं तो ‘इन्फेस्टेड’ आपके लिए है। इस फ्रेंच हॉरर फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म में एक मकड़ी की दहशत दिखाई गई है जो एक अपार्टमेंट में घुस जाती है और आतंक फैलाती है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से बेघर होते ही Kashish के 5 बड़े खुलासे, फिनाले से पहले विनर रिवील
Late Night with the Devil
प्राइम वीडियो पर मौजूद हॉरर फिल्म ‘लेट नाइट विद द डेविल’ साल 2023 में रिलीज हुई थी। यह एक सुपरनैचुरल फिल्म है, जिसकी कहानी 1977 की उस घटना पर आधारित है, जब हेलोवीन की रात एक लाइव टॉक शो होता है। शो की रेटिंग को बढ़ाने के लिए कथित तौर पर एक प्रेत बाधित लड़की को बुलाया जाता है। इसके बाद टीवी पर सब बेकाबू हो जाता है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Strange Darling
अमेरिकन थ्रिलर फिल्म ‘स्ट्रेंज डार्लिंग’ भी एक डरावनी फिल्म है, एक रात की कहानी दिखाई जाती है। इस रात में एक आदमी और एक महिला की मुलाकात होती है। बाद में कहानी सीरियल किलर की तरफ मुड़ जाती है।
In Flames
पाकिस्तानी-कनाडाई सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘इन फ्लेम्स’ कराची के एक गरीब एरिया में रहने वाली मां-बेटी के रिश्तों को दिखाती है। फिल्म में ये परिवार भूतिया घटनाओं से सामना करता है। यह फिल्म भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
संबंधित खबरें
एसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
55 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines