हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मशहूर एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म जगत में छाई शोक की लहर

Suzanne Shepherd Passes Away: रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री का निधन शुक्रवार सुबह न्यूयॉर्क में उनके घर पर हुआ है। अभिनेत्री के निधन से सिनेमा की दुनिया में शोक की लहर है।

विज्ञापन
image credit: social media

Suzanne Shepherd Passes Away: हॉलीवुड फिल्मों में मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुजैन शेफर्ड का निधन (Suzanne Shepherd Passes Away) हो गया है। वह 89 वर्ष की थीं। उन्होंने ‘गुडफेलस’ और ‘द सोप्रानोस’ में मां का किरदार निभाया था। अमेरिकी मीडिया वेरायटी ने इस बात की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री का निधन शुक्रवार सुबह न्यूयॉर्क में उनके घर पर हुआ है। अभिनेत्री के निधन से सिनेमा की दुनिया में शोक की लहर है।

मां के किरदार से मिली पहचान

बता दें कि सुजैन शेफर्ड को हॉलीवुड में मां का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘एड’, ‘लॉ एंड ऑर्डर’ और ‘ब्लू ब्लड्स’ में काम किया है। 1990 में शेफर्ड ने ‘गुडफेलस’ में करेन हिल (लोरेन ब्रैको द्वारा अभिनीत) की मां और एचबीओ के ‘द सोप्रानोस’ में कार्मेला सोप्रानो (एडी फाल्को) की मां का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Urmila Matondkar से Rahul Bose तक… इन स्टार्स का Psycho Killer रूप देख कांप जाएगी रूह

 हाल ही में इस प्रोजेक्ट में आईं नजर

विज्ञापन

अन्य फिल्मों में अभिनय की बात करें तो उन्होंने ‘मिस्टिक पिज्जा’, ‘अंकल बक’ और ‘रिक्विम फॉर ए ड्रीम’ जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। अभिनेत्री हाल ही में ‘व्हेयर’ जैसे प्रोजेक्ट में भी दिखाई दी थीं। इसके अलावा वह ‘फरलो’ और ‘द वीक ऑफ’ में भी वह नजर आई हैं।

image credit: social media

विज्ञापन

एक्टिंग कोच के रूप में भी किया काम

अपने एक्टिंग करियर के अलावा शेफर्ड ने सिनेमाघरों में निर्देशन किया और न्यूयॉर्क में अपने स्टूडियो में चार दशकों से ज्यादा समय तक एक्टिंग कोच के रूप में भी काम किया है। वेराइटी के अनुसार, आगामी डॉक्यूमेंट्री ‘ए गिफ्ट ऑफ फायर’ एक अभिनय शिक्षक के रूप में उनके करियर की व्याख्या करेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola