Hina Khan Shaves Hair: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इस वक्त कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही हैं। जब से हिना ने अनाउंस किया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है, फैंस का दिल टूट गया है। कहना गलत नहीं होगा कि यह वक्त एक्ट्रेस के लिए सबसे मुश्किल है। हालांकि एक्ट्रेस जिस हिम्मत के साथ इस जंग को लड़ रही हैं, वो काबिल-ए-तारीफ है। सोशल मीडिया पर हिना अपनी सेहत से जुड़ा हर अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच हिना खान ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपना सिर मुंडवाती हुई नजर आ रही हैं। वाकई वीडियो में एक्ट्रेस की हिम्मत को देख आपको प्राउड फील होगा।
सिर मुंडवाते हुए शेयर किया वीडियो
बता दें कि हिना खान ने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने लंबे बालों को छोटा करते हुए दिखाई दी थीं। दरअसल, एक्ट्रेस ने कीमोथेरेपी के बाद अपने बालों को छोटा कराया था। उनके लंबे बालों को कटता हुआ देखकर उनकी मां काफी इमोशनल हो गई थीं। वहीं अब हिना ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने सारे बालों को हटा दिया है। सिर मुंडवाते हुए हिना खान का यह वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर सामने आया है।
यह भी पढ़ें: BIGG BOSS OTT 3: फिनाले से पहले टॉप 5 से बाहर हुए ये दो घरवाले, एक नाम कर देगा हैरान
चेहरे पर दिखाई दिया कैंसर का दर्द
वायरल वीडियो में हिना खान ट्रिमर के जरिए अपना सिर मुंडवाती हुईं दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर कैंसर का दर्द साफ देखने को मिल रहा है। वीडियो में उन्होंने फैंस को दिखाया है कि कैसे बालों में हाथ फेरते हुए मुट्ठी भर बाल हाथ में आ जाते हैं। यही वजह है कि उन्होंने सिर मुंडवाने का फैसला लिया है। वीडियो शेयर करने के साथ ही हिना ने कैप्शन दिया है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘पिक्सी कहती है अलविदा, अब इसे बंद करने का समय आ गया है!’
हिना खान ने आगे लिखा, ‘खूबसूरती की नजर से इस जर्नी के सबसे मुश्किल फेज को नॉर्मल बनाने का यह एक और प्रयास है। याद रखें.. हमारी ताकत हमारा धैर्य और शांति है। अगर हम अपना दिमाग लगा लें तो कुछ भी असंभव नहीं है..माइंड ओवर मैटर..दुआ।’ वीडियो के साथ ही हिना कह रही हैं कि ‘आप इस जंग से तभी जीत पाएंगे जब आप खुद को गले लगाएंगे। मैं अपनी इस जंग के घाव को अपना रही हूं।’
क्यों सिंर मुंडवाने का लिया फैसला?
हिना खान ने आगे कहा कि ‘मुझे उस प्रोसेस से नहीं गुजरना है, जब बालों में हाथ फेरने पर मुट्ठी भर बाल हाथ में आ जाएं। यह बहुत स्ट्रेसफुल होता है। उस फेज में जाने से पहले मैं वो करना चाहती हूं जो मेरे हाथ में है। मुझे इस जर्नी में फिजिकल पेन होगा लेकिन मैं मेंटली स्ट्रांग हूं और रहना चाहती हूं।’ अपने वीडियो में एक्ट्रेस ने उन महिलाओं को भी मैसेज दिया है, जो इस दर्द से गुजर रही हैं। उधर, हिना का वीडियो देखने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 hr agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
7 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
9 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines