कैंसर झेल रहीं Hina Khan को फिर मिला दर्द, मालदीव से शेयर की इमोशनल पोस्ट

Hina Khan Health: एक्ट्रेस हिना खान इस वक्त बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मालदीव वेकेशन पर हैं। इस बीच एक्ट्रेस चोट का शिकार हो गई हैं, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।

Hina Khan

Hina Khan.

विज्ञापन

Hina Khan Health: एक्ट्रेस हिना खान पिछले काफी वक्त से स्टेज-थ्री ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि इस मुश्किल घड़ी में भी एक्ट्रेस अपनी हिम्मत और पॉजिटिविटी से अपने फैंस को मोटिवेट करती रहती हैं। हाल ही में हिना अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मालदीव वेकेशन पर गईं, जहां से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की। अब खबर है कि वेकेशन के दौरान हिना खान के साथ एक हादसा हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट में दी है।

वेकेशन के दौरान लगी चोट

बीते दिन 19 नवंबर को हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपना हेल्थ अपडेट दिया। पोस्ट में उन्होंने बताया कि मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय करते वक्त उन्हें चोट लग गई है। एक्ट्रेस ने अपनी चोट की एक फोटो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में हिना खान के पैर पर लगी खरोंच साफ देखी जा सकती है।

विज्ञापन

हिना खान घायल

हिना खान ने एक इमोशनल पोस्ट भी फैंस के साथ शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘हम बड़ी तकलीफ झेल लेते हैं लेकिन यह छोटी छोटी चोटें बहुत दर्द देती हैं, यार।’ एक्ट्रेस के साथ यह हादसा कब और कैसे हुआ यह तो फिलहाल उन्होंने नहीं बताया है लेकिन उनकी पोस्ट से यह जाहिर है कि पैर में चोट लगने से एक्ट्रेस फिलहाल दर्द में हैं।

विज्ञापन

मुश्किल वक्त में नहीं हारी हिम्मत

इसके अलावा हिना खान ने एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्हें एक सोफे पर बैठे हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने एक ग्लास अपने हाथ में थामा हुआ है, जबकि दूसरे हाथ में फोन पकड़े हुए हैं। एक्ट्रेस ने सिर पर टोपी पहनी हुई है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए हिना ने कैप्शन दिया, ‘जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न लगे, हार नहीं मानना और अपने सफर पर भरोसा रखना। मेरे पास बस आभार और उम्मीद है। ढेर सारा प्यार भेज रही हूं, मुस्कुराना मत भूलना (प्रार्थना)।’

हिना खान घायल

विज्ञापन

फैंस के साथ शेयर कर रहीं हर अपडेट

गौरतलब है कि कैंसर से पूरी ताकत के साथ लड़ रहीं हिना खान की हिम्मत देख फैंस भी उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। दर्द भरी इस मुश्किल घड़ी में भी हिना अपनी लाइफ से जुड़े हर अपडेट्स और झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। उस तस्वीर के साथ हिना ने कैप्शन दिया था, ‘हर मुश्किल परिस्थिति में हम उबर जाएंगे। इंशाअल्लाह।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ