Hina Khan on Boyfriend Rocky Jaiswal: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी कैंसर से लड़ने की जर्नी को लगातार अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। वो लगातार अपने हेल्थ अपडेट्स फैंस को दे रही हैं। इसी बीच हिना खान ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल को लेकर खुलासा किया था कि एक्ट्रेस के साथ रॉकी ने भी अपना सिर मुंडवा लिया था। हिना खान को अच्छा फील कराने के लिए रॉकी ने जो जेस्चर किया, उससे हर कोई काफी इंप्रेस हुआ।
अब हिना ने एक पोस्ट से अपने बॉयफ्रेंड रॉकी को नाराज कर दिया है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने रॉकी के नाराज होने का कारण भी बताया। चलिए आपको बताते हैं हिना खान ने ऐसा क्या पोस्ट किया, चलिए आपको बताते हैं।
हिना खान ने बॉयफ्रेंड के लिए किया पोस्ट
दरअसल हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई जिसमें एक तस्वीर में कुछ लिखा हुआ था। इस तस्वीर पर लिखा हुआ था कि आपके वही रिश्ते सच्चे हैं जो आपके साथ मुश्किल में भी खड़े रहते हैं। जो लोग आपकी मुसीबत में आपका साथ देते हैं, आपके सक्सेस के भागीदार भी वही लोग होते हैं। इस कैप्शन के साथ ही हिना ने रॉकी को टैग करते हुए लिखा- आपने मेरी बहुत मदद की है। आपने हील करने में काफी हेल्प की है।
.
रॉकी हो गए नाराज!
हिना खान के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद रॉकी जायसवाल ने भी स्टोरी को रि-शेयर करते हुए जवाब दिया। उन्होंने हिना की स्टोरी पर जवाब दिया कि अब बस भी करो। वरना मैं आपके लिए बड़े-बड़े निबंध लिखना शुरू कर दूंगा। रॉकी की इस बात से साफ पता चल रहा है कि वो हिना के उनको बार-बार मेंशन करने से थोड़ा परेशान हो गए हैं। इसके बाद हिना ने रॉकी की स्टोरी को रि-शेयर करते हुए बताया कि आकिर रॉकी को इससे क्या दिक्कत है।
हिना ने बताया परेशानी का कारण
हिना खान ने रॉकी की इस बात पर हंसते हुए जवाब दिया और लिखा- हां, मुझे पता है कि आपको ज्यादा पब्लिक की नजरों में रहना पसंद नहीं है। हिना की इस बात से साफ है कि रॉकी मीडिया की या फिर फैंस की अटेंशन को इतना ज्यादा एन्जॉय नहीं करते हैं, बस इसलिए वो हिना की पोस्ट को पढ़ने के बाद छोड़ा परेशान हो गए।
यह भी पढ़ें: 1700 करोड़ कमाकर भी Pushpa 2 नहीं तोड़ पाई ये बड़ा रिकॉर्ड, इस फिल्म के आगे टेके घुटने!
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
16 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines