Hardik Pandya की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का आसिम रियाज से क्यों जुड़ा नाम? सामने आया तगड़ा कनेक्शन

Jasmin Walia-Asim Riaz Connection: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का नाम इन दिनों ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ जुड़ रहा है। इस बीच लोगों ने जैस्मीन का ‘बिग बॉस’ फेम आसिम रियाज के साथ कनेक्शन ढूंढ निकाला है।

Jasmin Walia And Asim Riaz Connection.

Jasmin Walia And Asim Riaz Connection.

विज्ञापन

Jasmin Walia-Asim Riaz Connection: मॉडल नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या लंबे समय से लाइमलाइट में बने हुए हैं। तलाक के बाद जहां एक्ट्रेस अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया लौट गई हैं। वहीं हार्दिक डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इन दिनों उनका नाम फेमस ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ जुड़ रहा है। इसके पीछे की वजह है वो तस्वीरें और वीडियो जिन्हें हार्दिक और जैस्मीन ने अलग-अलग दिन पर ग्रीस से शेयर किए हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों ग्रीस में हैं और एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस अभी हार्दिक पांड्या का जैस्मीन के साथ कनेक्शन डायजेस्ट नहीं कर पाए थे कि अब ब्रिटिश सिंगर का ‘बिग बॉस 13’ के एक्स कंटेस्टेंट और मॉडल आसिम रियाज के साथ तगड़ा कनेक्शन सामने आ गया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर सिंगर का नाम आसिम रियाज के साथ जुड़ रहा है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह…

कौन हैं जैस्मीन वालिया?

जैस्मीन वालिया और आसिम रियाज के बीच कनेक्शन जानने से पहले आपको जानना होगा कि आखिर ये सिंगर हैं कौन? आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड इंग्लैंड की हैं, जिन्हें एक ब्रिटिश टीवी सीरीज से पहचान मिली थी। साल 2014 से जैस्मीन ने यूट्यूबर चैनल बनाकर गाना शुरू कर दिया। उन्होंने बॉलीवुड सॉन्ग Bom Diggy Diggy को भी अपनी आवाज दी थी, जो बहुत पॉपुलर हुआ था। एक ब्रिटिश सिंगर के तौर पर जैस्मीन वालिया काफी फेमस हैं।

विज्ञापन

जैस्मीन और आसिम के बीच कनेक्शन

जैस्मीन वालिया फेमस सिंगर हैं, जबकि ‘बिग बॉस’ फेम आसिम रियाज मॉडल हैं और कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बन चुके हैं। जैस्मीन का एक सॉन्ग ‘नाइट्स और फाइट्स’ काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने को 2022 में रिलीज किया गया था, जिसे 4.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस गाने में जैस्मीन वालिया के साथ आसिम रियाज नजर आए थे। आसिम ने इस गाने में रैप किया था। वहीं ‘बिग बॉस’ फेम के साथ काम करने पर जैस्मीन ने उनकी तारीफ की थी और यहीं से दोनों में दोस्ती हो गई।

विज्ञापन

उधर, आसिम रियाज ने भी जैस्मीन वालिया के साथ काम के एक्सपीरियंस पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि ‘यूके में जैस्मीन वालिया के साथ काम करना काफी मजेदार रहा।’ वहीं फैंस ने भी आसिम रियाज और जैस्मीन वालिया को गाने में काफी पसंद किया था। अब जब हार्दिक पांड्या के साथ नाम जुड़ने के कारण जैस्मीन वालिया चर्चा में आई हैं तो लोगों ने उनका नाम आसिम रियाज के साथ जोड़ना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ