Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Hansika Motwani Divorce: अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का तलाक, सोहेल कथूरिया से टूटी 4 साल पुरानी शादी

Hansika Motwani Sohail Kathuria Divorce: अभिनेत्री हंसीका मोटवानी ने पति सोहेल कथूरिया से शादी के 4 साल बाद तलाक ले लिया है. इस खबर ने हंसीका के फैंस को चौंका दिया. बता दें कि उनकी शादी दिसंबर, 2022 में हुई थी. अब वे अलग हो चुकी हैं.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Mar 11, 2026 16:20
hansika motwani sohail kathurai divorce
hansika motwani sohail kathurai divorce

Hansika Motwani Latest News: साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसीका मोटवानी एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. खबरों के अनुसार, हंसिका और उनके पति सोहेल कथूरिया के बीच तलाक हो गया है. इन दोनों की शादी दिसंबर, 2022 में हुई थी. शादी के 4 साल बाद कपल एक दूसरे से अलग हो गए. मुंबई बांद्रा फैमिली कोर्ट ने कपल के तलाक की अर्जी को मंजूर कर लिया है.

यह भी पढ़ें: ‘रिश्तों में नहीं मिली खुशी…’, करीना संग शादी के बाद बदली सैफ की जिंदगी; सालों बाद किया खुलासा

---विज्ञापन---

पेरिस में किया था प्रपोज

हंसिका के पति सोहेल ने शादी से पहले पेरिस में एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज किया था. इसके बाद दिसंबर 2022 में जयपुर के मुंडोता फोर्ट में एक बेहद शाही समारोह में दोनों ने शादी की थी. उनकी शादी की पूरी झलकियां ‘हंसिका लव शादी ड्रामा’ नामक वेब सीरीज के जरिए भी दिखाई गई थीं.

क्यों आई रिश्ते में दरार?

हंसिका मोटवानी के वकील Adnan Shaikh के मुताबिक, दोनों के बीच तालमेल की कमी थी. साथ ही अलग अलग करियर होने की वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ती चली गई. बता दें कि हंसिका या सोहेल में से अभी तक किसी ने आधिकारिक तौर पर रिश्ते के टूटने का खुलासा नहीं किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी साथ में तस्वीरों का कम होना इस अलगाव की ओर इशारा कर रहा था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 6 साल की उम्र में शुरू किया करियर, 18 में जीता नेशनल अवॉर्ड; 3000 से ज्यादा गाने गा चुकी है ये

सोहेल की पहली शादी और विवाद

हंसिका और सोहेल का रिश्ता शुरुआत से ही विवादों में रहा था. क्योंकि यह सोहेल कथूरिया की यह दूसरी शादी थी. उनकी पहली पत्नी रिंकी बजाज, हंसिका की काफी अच्छी दोस्त थीं. जब हंसिका और सोहेल की शादी की खबर आई, तो अभिनेत्री पर अपनी सहेली का घर तोड़ने के आरोप भी लगे थे, जिसे हंसिका ने सिरे से नकार दिया था.

यह भी पढ़ें: ‘पिछले 2 साल अच्छे नहीं रहे…’, गोविंदा-सुनीता आहूजा की तलाक की खबरों पर बेटी टीना ने तोड़ी

First published on: Mar 11, 2026 04:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.