---विज्ञापन---

Madhuri Dixit से क्यों शादी नहीं कर पाए Govinda? इंटरव्यू में ‘चीची’ ने किया रिवील

Govinda Wants Marry With Madhuri Dixit: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों नेटफ्लिक्स पर आने वाले कपिल शर्मा के शो की वजह से लाइमलाइट में आ गए हैं। वहीं उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया है कि वो माधुरी से शादी करना चाहते थे लेकिन इस वजह से नहीं कर पाए...

---विज्ञापन---

Govinda Wants Marry With Madhuri Dixit: गोविंदा (Govinda) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के वो स्टार हैं जिनके नाम का सिक्का चलता था। उनका डांस हो या एक्टिंग सभी एक नंबर कैटेगरी में आते हैं। बीते कई दिनों से एक्टर लाइमलाइट में बने हुए हैं। पहले तो उनके पैर में गोली लग गई थी, जिस वजह से वो खबरों में छा गए थे। अब वो कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में आने वाले हैं। इस वजह से वो एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। वहीं अभिनेता का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया है कि माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को पसंद करते हैं और उनसे शादी भी करना चाहते हैं। लेकिन इस वजह से वो उनके संग अपनी जोड़ी नहीं बना पाए। आइए जान लेते हैं कि क्या है पूरा किस्सा…

माधुरी से शादी क्यों नहीं कर पाए?

अभिनेता गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में आए थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि अगर सुनीता नहीं पटी होती तो मैं माधुरी दीक्षित संग शादी कर लेता। गोविंदा ने साफ तौर पर कहा कि उनकी जिंदगी में सुनीता से पहले माधुरी आ गई होती तो वो उनसे ही शादी करते।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: AR Rahman संग रिश्ते पर पहली बार बोलीं मोहिनी डे, कहा-वो मेरे पापा के समान हैं…

गोविंदा को माधुरी में क्या है

गोविंदा की इस बात पर उनकी पत्नी सुनीता ने भी रिएक्ट किया और बोलीं की चलो वो एक स्टैंडर वाली इंसान हैं। वहीं गोविंदा ने कहा कि उन्हें वो बहुत पसंद थीं और हैं। वो उनकी फेवरेट हीरोइन हैं। वो बोले- मुझे ऐसा लगता है नेचर से लेकर तमीज तक वो सबसे अलग हैं। वो बहुत अच्छी इंसान हैं। उनके अंदर तमीज है अदब है सच्चाई है और दिखावा बिल्कुल भी नहीं है। किसी के साथ उनका कोई गलत रिश्ता नहीं रहा हर किसी से दोस्ती का रिश्ता है।

---विज्ञापन---

सेट पर गोविंदा ने माधुरी से कही थी दिल की बात

गोविंदा ने माधुरी की एक्टिंग के बारे में बात की और कहा कि उनकी एक्टिंग का भी कोई जवाब नहीं। उन्होंने उनकी तारीफ की और कहा कि शायद ही ऐसे कोई किरदार होंगे जिनमें वो अटकी हों, वो यूं आए और यूं निकल गए। उनसे पूछा कि क्या आपने कभी माधुरी से अपने दिल की बात की है। इस पर गोविंदा ने कहा कि मैंने कहा मैंने टीवी पर माधुरी से कह दिया मुझे चांस मिला तो। उन्होंने अपने दिल की बात इतने अच्छे से सबके सामने रखी की लोगों का दिल जीत लिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan किस गंदी आदत के थे शिकार? KBC के सेट पर ‘बिग बी’ ने खुद किया रिवील

First published on: Nov 26, 2024 12:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola