Govinda Viral Dance Video Today: बीते दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार Govinda एक लोकल स्टेज पर डांस करते हुए नजर आए. यह देखकर उनके फैंस को बड़ा अजीब लगा. क्योंकि जहां कभी गोविंदा बड़े बड़े एक्टर जैसे सलमान खान और रवीन टंडन के साथ फिल्मों में नजर आते थे. वहीं आज वे किसी लोकल शो के स्टेज पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं. इससे उनके करियर शिफ्ट पर बातचीत ने जोर पकड़ लिया है.
यह भी पढ़ें: Laughter Chef Season 3 Winner: इस टीम ने मारी बाजी, मिली लॉफ्टर शेफ सीजन 3 की चमचमाती ट्रॉफी
किस जगह था लोकल स्टेज?
प्रतापगढ़ में एक स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में गोविंदा चीफ गेस्ट बनकर गए. वहां पर उन्होंने जमकर ‘यूपी वाला ठुमका लगाऊं’ और ‘किसी डिस्को में जाएं’ जैसे गानों पर डांस किया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. दर्शक झूम उठे और उनका जोश देखकर सब खुश हो गए.
सोशल मीडिया पर Gossip
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोग गोविंदा के लचीलेपन और एनर्जी देखकर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे, तो कुछ उनके करियर पर सवाल उठा रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि जहां पहले गोविंदा की एक झलक पाना मुश्किल होता था, आज वही गोविंदा किसी एनुअल फंक्शन पर ठुमके लगा रहे हैं.
पत्नी सुनीता के आरोप
गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा लगातार अपने पति पर अफेयर का आरोप लगाती रहती हैं. वहीं कुछ दिनों पहले गोविंदा ने इसे साजिश का नाम दिया. समझने वाली बात यह है कि पत्नी के बार बार आरोप लगाए जाने पर गोविंदा की छवि पर असर जरूर पड़ा है. वहीं इस वीडियो के बाहर आने के बाद कई लोग गोविंदा के करियर का डाउनफॉल समझ रहे हैं.
90s के दशक के गोविंदा
90 के दशक में गोविंदा बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे थे. उनकी फिल्में हाउसफुल चलती थीं. फैंस उनके लिए पागल थे. सिनेमा हॉल में टिकट मिलना मुश्किल होता था. लोग दूर-दूर से उनकी एक झलक देखने आते थे. गोविंदा का डांस स्टाइल बहुत खास था. उनके ठुमके, स्टेप्स और कॉमेडी ने उन्हें ‘डांस किंग’ बना दिया. फैंस सोचते थे कि काश हम भी उनके करीब से देख पाएं. लेकिन अब वक्त बदल गया है. गोविंदा बड़े पर्दे से थोड़े दूर हो गए और कभी कभी ही बड़े पर्दे पर नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘गर्व है…’ धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर हेमा मालिनी का आया रिएक्शन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
संबंधित खबरें
400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
7 mins agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
15 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
17 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
18 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
23 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
23 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
1 day agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 day ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines