मेथी का पानी दिलाएगा, सफेद बालों और हेयर फॉल की समस्या से राहत! जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका
बालों की देखभाल हर कोई करना चाहता है, लेकिन कुछ गलतियों के कारण बाल कमजोर होने लगते हैं और तेजी से झड़ने और सफेद होने की समस्या बढ़ जाती है. आइए आपको बताते हैं घर में रखी मेथी कैसे आपकी मदद कर सकती है?

आजकल कम उम्र में ही बाल झड़ने, पतले होने और सफेद जैसी समस्याएं काफी लोगों को परेशान कर रही है. इसके पीछे खानपान, तनाव, नींद की कमी और खराब लाइफस्टाइल जैसे कई कारण हो सकते हैं. ऐसे में बालों की देखभाल के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे खोजते हैं, आइए आपको बताते हैं मेथी के पानी का नुस्खा, जो आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है.
मेथी बालों को दे सकती है सहारा
2 / 8मेथी दाना बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता रहा है. इसमें प्रोटीन और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, और साथ ही; मेथी में मौजूद म्यूसिलेज नाम का जेल जैसा फाइबर बालों और स्कैल्प में नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
मेथी बालों को कैसे फायदा पहुंचा सकती है?
3 / 8जानकारी के अनुसार, मेथी में मौजूद पोषक तत्व बालों की देखभाल में मदद कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल बालों को मुलायम रखने और रूखेपन को कम करने के लिए किया जाता है. मेथी के पेस्ट से बालों पर एक कंडीशनिंग लेयर बन सकती है, जिससे बाल ज्यादा सॉफ्ट महसूस होते हैं.
स्कैल्प के लिए भी फायदेमंद माना जाता है
4 / 8मेथी के पानी और पेस्ट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प की देखभाल में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि इसे रूखे और बेजान बालों के लिए घरेलू रूटीन में शामिल किया जाता है. हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि, हर व्यक्ति पर इसका असर एक जैसा होना जरूरी नहीं है.
ऐसे तैयार करें मेथी का पानी
5 / 8मेथी का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाना डालकर रातभर भिगोकर रखें. अगले दिन सुबह इसे करीब पांच मिनट तक उबालें और साइड में रख दें. पानी जब हल्का ठंडा हो जाए, तो उसे अच्छे से छान लें.
बचे हुए मेथी दाने भी आएंगे काम
6 / 8पानी छानने के बाद बचे मेथी दानों को फेंकने की जरूरत नहीं है. इन्हें हल्का पीसकर पेस्ट बनाया जा सकता है. इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगाकर करीब 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ सकते हैं. इसके बाद पानी या माइल्ड शैंपू से बाल धो लें.
सिर्फ मेथी पर निर्भर रहना ठीक नहीं
7 / 8बालों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ किसी घरेलू नुस्खे पर निर्भर रहना काफी नहीं है, बल्कि डाइट में पर्याप्त प्रोटीन, आयरन और जरूरी विटामिन शामिल करना भी जरूरी है. इसके साथ अच्छी नींद लेना और तनाव कम करने की कोशिश करना भी बालों की सेहत के लिए मददगार हो सकता है.
ज्यादा बाल झड़ें तो डॉक्टर से मिलें
8 / 8अगर बाल लगातार बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, अचानक पतले हो रहे हैं या स्कैल्प में कोई परेशानी दिखाई दे रही है तो इसकी वजह जानना जरूरी है. ऐसे मामलों में एक्सपर्ट्स से सलाह लेना बेहतर है. मेथी का इस्तेमाल घरेलू देखभाल के तौर पर किया जा सकता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि कहीं कोई गंभीर बीमारी तो समस्या पैदा नहीं कर रही? (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: बाल और त्वचा के लिए घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.