बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवार्ड से नवाजा जाएगा, जिसका ऐलान आज यानी 25 जनवरी को शाम में किया गया है. इस लिस्ट में दिवंगत धर्मेंद्र के अलावा कई और कलाकार मौजूद हैं, जिन्हें देश के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा जाएगा. दरअसल जैसे ही यह सूची जारी की गई है उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं. इसी बीच दिवंगत की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है. हेमा मालिनी ने पोस्ट शेयर करते हुए काफी इमोशनल हो गई हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा ‘बहुत गर्व है कि सरकार ने धरम जी के फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए अपार योगदान को पहचानते हुए उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है.’
कब हुआ था धर्मेंद्र का निधन
आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया था. उनके निधन की खबर जैसे ही उनके परिवार और फैंस को मिली तो काफी हैरान रह गए थे. उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया था. इतना ही सलमान खान ने अपने बिग बॉस शो में दिवंगत धर्मेंद्र को याद करते हुए काफी इमोशनल हो गए थे. भाईजान और दिवंगत के रिश्ते से हर कोई वाकिफ है कि वो उनसे (धर्मेंद्र) कितना प्यार करते थे. लेकिन अब दिवंगत को भारत सरकार की ओर से एक बड़ा सम्मान मिलने वाला है. दरअसल धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने का ऐलान किया है, जिसे सुनकर दिवंगत के फैन काफी खुश नजर आ रहे है.
हेमा मालिनी ने मीडिया से बात करते हुए क्या कहा?
दरअसल मीडिया से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि यह खबर “मुझे सुबह यह खबर मिल गई थी. मैं बहुत खुश हूं और मुझे गर्व महसूस हो रहा है. दिवंगत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना बहुत योगदान दिया है. वो एक्टर और इंसान के तौर पर भी काफी बेहतर इंसान थे.वो अक्सर लोगों कि मदद करते थे और ये उनमें खास बात थी. वो इस सम्मान के हकदार बहुत पहले से थे.” हेमा मालिनी ने कहा, “उन्हें यह सम्मान पहले ही मिल जाना चाहिए था.खैर, अब जो मिला है, वो भी बहुत सम्मान की बात है.”