हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Golden Globes का बड़ा फैसला, अब इन एक्टर्स को नहीं मिलेगा अवॉर्ड, जानें

Golden Globes: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के नियमों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अब किसी भी एआई-जनरेटेड कंटेंट को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड नहीं मिलेगा. 2027 से इस नए नियम को लागू किया जाएगा.

विज्ञापन
Golden Globes. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Golden Globes: फिल्म और टेलीविजन में बेहतर काम के लिए हर साल गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड दिए जाते हैं. अब गोल्डन ग्लोब ने अपने नियमों में बदलाव किया है. जनवरी में आयोजित होने वाले ये अवॉर्ड, ऑस्कर के बाद मनोरंजन जगत के सबसे पॉपुलर अवार्ड्स माने जाते हैं, जो हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन द्वारा (अब डिक क्लार्क प्रोडक्शंस द्वारा) विजेताओं को सम्मानित करते हैं.

एआई-जनरेटेड कंटेंट को नहीं मिलेगा अवॉर्ड

गोल्डन ग्लोब्स के नियम के अनुसार, आर्टिफिशियल क्रिएटेड (AI) एक्टर्स इस अवॉर्ड के लिए अयोग्य हैं. अब सिर्फ इंसानों को ये अवॉर्ड दिया जाएगा. गोल्डन ग्लोब के हालिया अपडेट की मानें तो अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘एज डीप एज द ग्रेव’ के ट्रेलर में वैल किल्मर के एआई-जनरेटेड कंटेंट के दिखने के कुछ हफ्तों बाद गोल्डन ग्लोब्स के मेकर्स ने एआई के उपयोग से संबंधित नए पात्रता नियमों की घोषणा की है.

गोल्डन ग्लोब्स का बड़ा फैसला

पुरस्कार संस्था ने स्पष्ट किया है कि एआई (AI) का उपयोग कुछ सुधारों के लिए किया जा सकता है, लेकिन एआई के माध्यम से तैयार किए गए कंटेंट पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं होंगे. गोल्डन ग्लोब्स की शुरुआत मूल रूप से हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन द्वारा की गई थी और बाद में इसे डिक क्लार्क प्रोडक्शंस ने ले लिया था.

विज्ञापन

सिर्फ इंसानों को दिया जाएगा अवॉर्ड

साल 2024 में, गुरुवार को इस मुद्दे पर आधिकारिक तौर पर बात की गई और ये इवेंट हर साल जनवरी में हॉलीवुड के पुरस्कार सत्र की शुरुआत करता है. अब गोल्डन ग्लोब के अनुसार, किसी भी एआई जनरेटेड कंटेंट को ये अवॉर्ड नहीं दिया जाएगा और सिर्फ इंसानों को ही इस अवॉर्ड को दिया जाएगा.

2027 से लागू होंगे नियम

जानकारी की मानें तो, साल 2023 की हॉलीवुड हड़तालों के बाद ये नियम 10 जनवरी, 2027 को होने वाले 84वें समारोह से आधिकारिक रूप से लागू किए जाएंगे. गोल्डन ग्लोब के इस फैसले से अब एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां पर एआई कंटेंट को अवॉर्ड ना देने की बात अब ऑफिशियली लागू की जाएगी. इससे एक्टर्स के लिए राहत की बात होगी क्योंकि अब ये अवॉर्ड्स स्टार्स के खाते में जाएंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘रामायण’ की ये ऑनस्क्रीन जोड़ी असल जिंदगी में भी थे पति-पत्नी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola