---विज्ञापन---

‘रामायण’ की ये ऑनस्क्रीन जोड़ी असल जिंदगी में भी थे पति-पत्नी, प्यार और केमिस्ट्री ने बनाया फैंस का फेवरेट

Ramayana Couple Real Husband-Wife: टीवी के पॉपुलर शो 'रामायण' की एक जोड़ी ऐसी भी थी, जो रियल लाइफ में हसबैंड-वाइफ थे. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सा कपल था, जिसने ना सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि ऑफस्क्रीन पर भी पति-पत्नी का रिश्ता निभाया था.

---विज्ञापन---

Ramayana Couple Real Husband-Wife: टीवी के पॉपुलर शो ‘रामायण’ के हर एक किरदार ने दर्शकों का दिल जीता था. छोटे पर्दे पर नजर आए सभी स्टार्स ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो की एक जोड़ी सच में हसबैंड-वाइफ थे. जी हां, शो का एक कपल रियल लाइफ में भी पति-पत्नी थे. आइए जानते हैं कि ये कौन थे?

राजा दशरथ और कौशल्या

दरअसल, टीवी के शो ‘रामायण’ में राजा दशरथ का किरदार निभाने वाले बाल धुरी और कौशल्या के किरदार में नजर आईं जयश्री गडकर असल जिंदगी में भी पति-पत्नी थे. खास बात ये थी कि असल जिंदगी में हसबैंड-वाइफ के रोल में नजर आने वाले ये दोनों जब पर्दे पर नजर आए, तो दोनों की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

---विज्ञापन---

रियल लाइफ में भी थे हसबैंड-वाइफ

बाल धुरी और जयश्री गडकर की केमिस्ट्री बेहद स्वाभाविक लगी थी. जब लोगों ने दोनों को पर्दे पर देखा तो दर्शकों को उनके अभिनय में एक अलग ही सच्चाई नजर आई थी और शायद इसकी वजह उनका असल लाइफ का रिश्ता भी था. हसबैंड-वाइफ की इस जोड़ी ने हर किसी के दिल पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी.

मराठी सिनेमा का पॉपुलर नाम थे धुरी

वहीं, अगर बाल धुरी की बात करें तो वो मराठी सिनेमा का जाना-माना नाम रहे हैं. बाल धुरी ने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं और हमेशा ही वो दर्शकों के दिलों पर छाए हैं. वहीं, अगर जयश्री गडकर की बात करें तो वो भी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रही हैं. जयश्री ने भी कई फिल्मों और शोज में काम किया है.

---विज्ञापन---

दर्शकों ने किया बेहद पसंद

टीवी के शो ‘रामायण’ में निभाए गए उनके किरदार को लोगों ने बेहद पसंद किया था. कौशल्या के किरदार में उन्होंने ऐसा अभिनय किया था कि वो बिल्कुल रियल लग था. भले ही कुछ भी हो, लेकिन पति-पत्नी की इस जोड़ी ने हर दिल पर राज किया था. फिर चाहे वो पर्दे पर हो या फिर रियल लाइफ में. हर जगह दोनों को खूब प्यार मिला है और इसकी वजह उनकी शानदार एक्टिंग रही है.

यह भी पढ़ें- कपूर खानदान की वो बेटी, जिसने 45 की उम्र में पकड़ी एक्टिंग की राह

---विज्ञापन---
First published on: May 08, 2026 11:20 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola