Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘एक एक्टर के तौर पर…’, Ghooskhor Pandat पर मचे हंगामे के बीच Manoj Bajpayee ने तोड़ी चुप्पी

Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडित' को लेकर विवाद गहराया हुआ है. इस विवाद के बीच हाल ही में एक्टर ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है. मनोज बाजपेयी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने विचार शेयर किए हैं.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 6, 2026 14:35
Ghooskhor Pandat Controversy
मनोज बाजपेयी ने 'घूसखोर पंडित' की कॉन्ट्रोवर्सी पर की बात

Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक जारी किया था, जिसके बाद से ही फिल्म को लेकर विवाद गहरा गया. जयपुर में सर्व ब्राह्मण महासभा ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए ब्राह्मणों की इमेज खराब करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने इस मुद्दे पर बात करते हुए फैंस के बीच अपनी बातें रखी. वहीं अब फिल्म के एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी इस मुद्दे पर बात की है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

क्या बोले मनोज बाजपेयी?

मनोज बाजपेयी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इस मुद्दे पर बात की है. एक्टर ने पोस्ट में कहा, ‘लोगों ने जो भावनाएं और चिंताएं जताई हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं और उन्हें गंभीरता से लेता हूं. जब आप किसी ऐसी चीज का हिस्सा होते हैं जिससे कुछ लोगों को ठेस पहुंचती है, तो रुककर उनकी बात सुनना जरूरी हो जाता है. एक एक्टर के तौर पर मैं फिल्म में अपने किरदार और कहानी के जरिए ही जुड़ता हूं.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी की Ghooskhor Pandat पर क्यों गहराया विवाद? फिल्म के डायरेक्टर का रिएक्शन आया सामने

फिल्म के डायरेक्टर को किया सपोर्ट

एक्टर ने आगे कहा, ‘मेरे लिए ये एक गलतियां करने वाले इंसान और उसके आत्म-साक्षात्कार की जर्नी को दिखाने की कहानी थी, ना कि किसी समुदाय पर टिप्पणी करने की. नीरज पांडे के साथ काम करते हुए मैंने हमेशा नोटिस किया है कि वो अपनी फिल्मों को बहुत जिम्मेदारी और संवदेनशीलता से बनाते हैं. लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने प्रमोशनल मटेरियल को भी हटा दिया है. लोगों की चिंताओं को गंभीरता से लिया जा रहा है.’

यह भी पढ़ें: कभी गांव में गोबर उठाता था ये एक्टर, आज बॉलीवुड का है ‘महाराज’; शाहरुख खान के हैं जबरा फैन

क्या है मामला?

बता दें हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहीं साल 2026 की फिल्मों और सीरीज की लिस्ट जारी की है. वहीं इस दौरान मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ का भी पहला लुक रिलीज किया गया. इस लुक के बाद से ही घमासान मच गया. ब्राह्मण समाज के लोगों को फिल्म का नाम पसंद नहीं आया और उन्होंने फिल्म को बैन करने की याचिका भी दिल्ली हाईकोर्ट में दायर कर दी. हालांकि मेकर्स ने अभी फिल्म के सारे पोस्टर्स और टीजर को डिलीट कर दिया है.

First published on: Feb 06, 2026 02:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.