मनोज बाजपेयी की Ghooskhor Pandat पर क्यों गहराया विवाद? फिल्म के डायरेक्टर का रिएक्शन आया सामने

Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर विवाद गहरा गया है. फिल्म के नाम पर विवाद छिड़ गया है. साथ ही फिल्म के नाम को बदलने की मांग की गई है. वहीं इस विवाद के बीच फिल्म के डायरेक्टर का रिएक्शन भी सामने आ गया है.

ghooskhor pandat controversy

विवादों में फंसी मनोज बाजपेयी की फिल्म

Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद छिड़ गया है. नेटफ्लिक्स ने हाल ही में साल 2026 में रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज की घोषणा की. इसी दौरान मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म का पहला लुक भी रिवील किया गया. अब इस फिल्म के नाम पर विवाद छिड़ गया है. सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं. वहीं विवाद के बीच फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे का रिएक्शन भी सामने आया है. चलिए आपको भी बताते हैं पूरा विवाद आखिर क्या है?

विज्ञापन

क्या है विवाद?

मनोज बाजपेयी की फिल्म का ऐलान होते ही ये विवादों में घिर गई. जिससे मेकर्स की भी टेंशन बढ़ गई है. दरअसल जयपुर में सर्व ब्राह्मण महासभा ने फिल्म के नाम का विरोध किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि फिल्म के जरिए ब्राह्मण समाज की इमेज को खराब किया जा रहा है. ‘घूसखोर पंडित’ नाम की वजह से ब्राह्मणों की इमेज अपराध और भ्रष्टाचार से जुड़ी जा रही है. ब्राह्मण समाज ने मेकर्स को फिल्म का नाम बदलने की चेतावनी दी है. साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म को बैन करने की याचिका भी दर्ज करा दी गई है.

विज्ञापन

डायरेक्टर का रिएक्शन आया सामने

वहीं इस विवाद के बीच फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे का रिएक्शन भी सामने आया है. नीरज पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए इस मुद्दे पर बात की है. डायरेक्टर ने लिखा, ‘हमारी फिल्म एक काल्पनिक कॉप ड्रामा है. साथ ही ‘पंडित’ शब्द का इस्तेमाल सिर्फ एक काल्पनिक किरदार के बोलचाल के नाम के रूप में किया गया है. कहानी किसी एक व्यक्ति के कामों और फैसलों पर आधारित है, इसका किसी जाति, धर्म या समुदाय से कोई संबंध या टिप्पणी नहीं है.’

विज्ञापन

हटाया गया फिल्म का फर्स्ट लुक

नीरज पांडे ने आगे कहा, ‘एक फिल्ममेकर के तौर पर मैं अपनी कहानियां पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ पेश करते हैं. इस फिल्म मैंने अपनी पिछली फिल्मों की तरह ही सच्ची नीयत से और ऑडियंस के मनोरंजन के लिए बनाया है. हम मानते हैं कि फिल्म के टाइटल से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और हम उसका सम्मान करते हैं. इसलिए हमने फिलहाल फिल्म के सभी प्रमोशनल मटेरियल हटा दिए हैं. हमारा मानना है कि फिल्म को पूरी तरह देखकर ही उसकी कहानी को सही तरह समझा जा सकता है, न कि कुछ झलकियों से.’ बता दें हाल ही में फिल्म के फर्स्ट लुक को रिवील किया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ