Salman Khan Firing Case: अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार अनमोल को अमेरिका के कैलिफोर्निया में पकड़ा गया है। बता दें अनमोल सलमान खान के घर पर फायरिंग केस के बाद से ही मुंबई पुलिस की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था।
अनमोल पर पहले से ही मकोका कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी कर रखा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मुंबई कई राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में थी। लेकिन हाल ही में मुंबई में पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्याकांड के बाद लॉरेंस गैंग का नाम आने पर अनमोल पर शिकंजा बढ़ गया था। बीते दिनों मुंबई पुलिस ने अमेरिका पुलिस से भी उसे पकड़ने में मदद मांगी थी।
ये भी पढ़ें: Manipur Violence में कहां से पहुंच रहे आधुनिक हथियार? AK-47 और M16 ऑटोमैटिक राइफल से उग्रवादी सेना को दे रहे टक्कर
ऐसे हुई गिरफ्तारी, जानें कब तक लाया जाएगा इंडिया
सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर कुछ दिनों में उसे भारत में लाया जा सकता है। बता दें इंडियन खुफिया एजेंसियों को हाल ही में इनपुट मिला था कि अनमोल अमेरिका में छिपा बैठा है, इंडियन एजेंसियों के इस सूचना के आधार पर ही अमेरिकन जांच एजेंसियों ने अनमोल को पकड़ा है।
देश के अलग-अलग राज्यों में 18 मामले दर्ज हैं
जानकारी के अनुसार अनमोल बिश्नोई को लॉरेंस गिरोह के सदस्य ‘भाणु’ के नाम से पुकारते हैं। अनमोल ने क्राइम की दुनिया में पहली वारदात 2012 में पंजाब के अबोहर में की थी। यहां उस पर मारपीट, और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। वर्तमान में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ देश की सबसे बड़ी और तेज तर्रार एजेंसी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) भी जांच कर रही है। एनआई ने अनमोल पर 2 केस दर्ज किए हैं। इसके अलावा अनमोल पर भारत के अलग-अलग राज्यों में 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: SC का दिल्ली-एनसीआर में 12वीं तक के स्कूलों पर फैसला, चलेगी ऑनलाइन क्लास
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines