Manipur Violence में कहां से पहुंच रहे आधुनिक हथियार? AK-47 और M16 ऑटोमैटिक राइफल से उग्रवादी सेना को दे रहे टक्कर

Militants Using Advanced Weapons in Manipur Violence: उग्रवादी हिंसक वारदाताओं को अंजाम देने के लिए M4A1 ऑटोमैटिक कार्बाइन का इस्तेमाल कर रहे हैं, ये 600 मीटर तक मार करती है और इसमें 30 राउंड तक आ जाते हैं।

Manipur Violence, Kuki, Meitei, Manipur Violence Advanced Weapons, M4 Carbine, AR-15 Semi-Automatic, Rifle, Militants

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

विज्ञापन

Militants Using Advanced Weapons in Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़की है, ये पहली बार नहीं है जब राज्य में हिंसक घटनाएं हो रही हों। इन हिंसक घटनाओं में शामिल उग्रवादियों की सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल होती रहती हैं, जिनमें ये बेखौफ हाथ में आधुनिक हथियार लिए दिखते हैं।

उग्रवादियों के पास कौन से हथियार? जिससे दे रहे सेना को टक्कर 

वहीं, मणिपुर पुलिस आए दिन  इन उग्रवादियों से मुठभेड़ के बाद अवैध हथियारों को जब्त करने का दावा भी करती है। लेकिन यहां सवाल ये उठता हैकि आखिर ये उग्रवादी इन हथियारों को लाते कहां से हैं? इनके पास ऐसे कौन से हथियार हैं जिससे ये दुनिया की सबसे तेज सेना में से एक भारतीय सेना को टक्कर दे रहे हैं। कई बार उग्रवादियों पर मणिपुर पुलिस से उनके हथियार छीनकर ले जाने का भी आरोप लगता आया है।

Advertisment

इन तीन राज्यों से मणिपुर पहुंच रहे हथियार

आपको बता दें कि मणिपुर में सक्रिय उग्रवादियों के पास केवल पुलिस से छीने गए हथियार ही नहीं हैं। बल्कि ये लोग चीन, बांग्लोदश और म्यांमार से भी इन आधुनिक हथियारों को खरीदकर लाते हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो 1 जनवरी 2024 से 10 सितंबर तक मणिपुर पुलिस ने करीब 161 जगहों पर छापेमारी कर अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा है।

हथियार तस्करी का ट्रांजिट पॉइंट है मणिपुर का कांगपोक्पी

पुलिस के अनुसार मणिपुर का कांगपोक्पी अवैध हथियारों का ट्रांजिट पॉइंट है। बीते सात माह में यहां से 33 जगहों से बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा राज्य के पूर्वी इंफाल, काकचिंग, बिष्णुपुर, चूराचंद्रपुर आदि में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले सबसे बड़े माफिया सक्रिय हैं, जो बाहर से इन्हें यहां लाकर  उग्रवादियों को बेचते हैं।

विज्ञापन

चीन और अमेरिका निर्मित हथियारों का कर रहे यूज

जानकारी के अनुसार मणिपुर के कुकी विद्रोही AK-47, M4, HK416 जैसे आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करते हैं। ये लोग विस्फोट के लिए ड्रोन का भी यूज कर रहे हैं। बता दें उग्रवादी जिन AK-47 या AK-56 का इस्तेमाल कर रहे हैं उसकी रेंज 400 मीटर तक मार करने की है। AK-56 चीन निर्मित है और AK-47 को इंडियन फोर्स भी इस्तेमाल करती हैं, इन दोनों में करीब 600 राउंड लोड होते हैं।

विज्ञापन

Militants Using Advanced Weapons in Manipur Violence:

M4A1 ऑटोमैटिक कार्बाइन 600 मीटर तक करती है मार

उग्रवादी हिंसक वारदाताओं को अंजाम देने के लिए M4A1 ऑटोमैटिक कार्बाइन का इस्तेमाल कर रहे हैं, ये 600 मीटर तक मार करती है और इसमें 30 राउंड तक आ जाते हैं। ये आधुनिक हथियार अमेरिकी की सेना उपयोग में लाती है। इसी तरह ColtAR15 को भी उग्रवादियों के पास देखा गया है, जो अमेरिका निर्मित है। ये एक बार में 30 राउंड लोड करती है और 600 मीटर तक वार करती है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार मणिपुर में उग्रवादियों के पास इंसास, 7.64 मिलिमीटर राइफल्स, AR-15 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल, MA1 MK-3 समेत आधुनिक विस्फोटक हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ