Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ में कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ गया है। अब सलमान खान के शो में इस बार नजर आने वाली एक और कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है। पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस फलक नाज की छोटी बहन शफक नाज भी अब इस रियलिटी शो में नजर आ सकती हैं। शफक नाज को न सिर्फ ‘बिग बॉस सीजन 19’ का ऑफर मिला है, बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें कन्फर्म कंटेस्टेंट भी बताया जा रहा है। शफक नाज टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।
शफक नाज बनीं ‘बिग बॉस’ की कन्फर्म कंटेस्टेंट
शफक ने ‘सपना बाबुल का…बिदाई’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘फियर फाइल्स’, ‘अदालत’, ‘सावधान इंडिया’, ‘महाभारत’, ‘चिड़िया घर’, ‘लाल इश्क’, ‘गुम है किसी के प्यार में’ और ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ जैसे शोज किए हैं। इसके अलावा शफक फिल्मों और ओटीटी की दुनिया में भी एक्टिव हैं। प्रोफेशनल लाइफ तो एक्ट्रेस की कमाल है, लेकिन पर्सनल लाइफ उतनी ही कंट्रोवर्शियल है। शफक नाज अपने भाई, बहन और मां से रिश्ते तोड़ चुकी हैं। कई साल पहले ही एक्ट्रेस अपने परिवार से अलग हो गई थीं।
परिवार के कारण रहीं कंट्रोवर्सी का हिस्सा
हालांकि, जब उनके भाई शीजान खान को एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की आत्महत्या मामले में जेल हुई, तो वो एक बार फिर परिवार के साथ खड़ी हो गईं। इस मुश्किल वक्त में शफक ने भाई को सपोर्ट किया था और वो इस दौरान खूब लाइमलाइट में आई थीं। शीजान खान को बेल मिलने के कुछ साल बाद तक एक्ट्रेस का प्यार अपने परिवार से बना रहा, लेकिन बाद में फिर इनके रिश्तों में खटास आ गई।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के घर में पहली बार दिखेगा ‘असेंबली रूम’, घरवालों के लिए किस तरह होगा खास?
बड़ी बहन को ‘बिग बॉस’ में हुआ था प्यार
वहीं, बात अगर शफक नाज की बड़ी बहन फलक की करें, तो वो भी ‘बिग बॉस’ का हिस्सा रही हैं। फलक नाज ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ में कंटेस्टेंट बनकर आई थीं। उन्हें इस शो में अविनाश सचदेव से प्यार हो गया था। दोनों ने इस शो के बाद कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। अब फलक के बाद इस शो में उनकी छोटी बहन नजर आ सकती हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines