Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘कुंडली देखकर काम देते हैं…’, मुस्लिम एक्ट्रेस का टीवी इंडस्ट्री पर फूटा गुस्सा; वीडियो वायरल

TV Actress Expose Industry: टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री की कास्टिंग पर सवाल उठाती नजर आ रही हैं. सोशल मीडयिा पर ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 17, 2026 14:43
falaq naaz accuses tv industry
एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री को किया एक्सपोज

TV Actress Expose Industry: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर कास्टिंग को लेकर सवाल उठाए जाते हैं. हाल ही में मुस्लिम टीवी एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री को एक्सपोज किया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस बता रही हैं कि आजकल इंडस्ट्री कुंडली देखकर काम मिल रहा है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस वायरल वीडियो पर कई यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं. जिस एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री पर अपनी इस वीडियो में सवाल उठाए हैं वो कोई और नहीं बल्कि फलक नाज हैं. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने वीडियो में क्या कुछ कहा?

कौन हैं वो एक्ट्रेस?

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ और टीवी सीरियल्स की फेमस एक्ट्रेस फलक नाज अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी वीडियो को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं. फलक नाज ने वीडियो शेयर करते हुए टीवी इंडस्ट्री के कास्टिंग कल्चर पर सवाल उठाया है. एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ हिट प्रोड्यूसर्स एक्टर को काम देने से पहले उनकी कुंडली चेक करते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 से कटा इस हसीना का पत्ता, खुद किया अपने Exit का बड़ा खुलासा

क्या एकता कपूर पर कसा तंज?

फलक नाज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर कहा कि पहले इंडस्ट्री में आपके टैलेंट को देखकर काम मिलता था. अब नया ट्रेंड शुरू हो गया है. अब एक्टर के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और एक्टर की कुंडली देखकर काम मिल रहा है. एक बहुत ही हिट प्रोड्यूसर हैं जिनके यहां ऐसा हो रहा है. अब फलक की इस स्टेटमेंट पर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि फलक ने ये तंज एकता कपूर पर कसा है. हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी वीडियो में किसी भी प्रोड्यूसर का नाम नहीं लिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सस्ते में देखें Dhurandhar 2! रणवीर सिंह की फिल्म की टिकट इन जगहों पर मिल रही सस्ती

मेकर्स ने मांगी बर्थ ऑफ डेट

वीडियो में एक्ट्रेस ने आगे और भी बातें शेयर कीं. फलक ने गुस्से में आगे कहा, ‘हाल ही में मुझे एक प्रोडक्शन हाउस से फोन आया था. उन्होंने मुझे शो और किरदार के बारे में डिटेल में बताया. आमतौर पर इन सब चर्चाओं के बाद प्रोड्यूसर्स एक्टर्स को लुक टेस्ट के लिए बुलाते हैं, लेकिन उन्होंने मुझसे मेरी डेट ऑफ बर्थ, टाइम और जगह मांगी. मैंने उस समय तो उन्हें ये डिटेल्स भेज दीं लेकिन बाद में मुझे काफी गुस्सा भी आया.’

First published on: Mar 17, 2026 02:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.