सस्ते में देखें Dhurandhar 2! रणवीर सिंह की फिल्म की टिकट इन जगहों पर मिल रही सस्ती

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Movie Ticket Price: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में छाई हुई है. फिल्म के टिकट भी काफी महंगे मिल रहे हैं. वहीं कुछ जगहों पर ये टिकट काफी सस्ते भी हैं. चलिए आपको भी बताते हैं किन-किन जगहों पर सस्ते टिकट्स मिल रहे हैं?

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Movie Ticket Price

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Movie Ticket Price: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. फैंस के बीच इस फिल्म का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. हर कोई फर्स्ट डे शो देखने के लिए बेताब है. वहीं फिल्म के टिकट्स भी काफी महंगे मिल रहे हैं, जिसे सुनकर फैंस को भी झटका लगा है. इन टिकट्स के प्राइस 2200 से 3100 तक हैं. जहां एक तरफ इतने महंगे टिकट बिक रहे हैं तो कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां सस्ते में आप ‘धुरंधर 2’ का मजा ले सकते हैं. चलिए आपको भी बताते हैं किन-किन जगहों पर सस्ते टिकट बिक रहे हैं?

विज्ञापन

दिल्ली में कहां-कहां मिल रहे सस्ते शोज?

एशियन नेट की रिपोर्ट के अनुसार बुक माई शो की मानें तो दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर फिल्म के टिकट कम दाम पर मिल रहे हैं. दिल्ली के द्वारका में पीवीआर वेगाज में फिल्म का टिकट 200 रुपये है. यहां इसी प्राइस में दोपहर, शाम और रात के टिकट मिल रहे हैं. इसी के साथ सिनेपोलिस, पेसिफिक एसपी 2 दिल्ली में भी 200 का ही टिकट मिल रहा है. यहां सुबह 11:15 से लेकर 11:30 तक आप लॉ प्राइस में फिल्म को देख सकते हैं.

विज्ञापन

गुरुग्राम में भी हैं अवेलेबल

वहीं नोएडा में भी कई जगहों पर फिल्म का टिकट सस्ता होने वाला है. रिपोर्ट्स के अनुसार अगर आप फिल्म की रिलीज के 15 दिन बाद किसी भी थिएटर में जाएंगे तो आपको 200 की टिकट मिलेगी. दिल्ली और नोएडा के साथ-साथ गुरुग्राम के पेप्सी पीवीआर एम्बियंस में भी 200 रुपये में ही टिकट मिल रहे हैं. इनके अलावा भी कई और जगह हैं जहां कम रेट में ही टिकट मिल रहे हैं. यहां मूवी देखने के लिए पहले से ही लोगों ने अपने टिकट बुक कर लिए हैं.

विज्ञापन

फिल्म में कौन-कौन?

बता दें ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस बार मेकर्स ने अलग ट्रिक अपनाई है. फिल्म के इस बार रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज रखे गए हैं. मेकर्स ने जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया, तभी से फैंस के बीच इसका अलग क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ