Entertainment News : रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फिल्म में मल्लिका प्रसाद एक विलेन का किरदार निभा रही हैं. वो फिल्म में मासूम लड़कियों की तस्करी कर रही हैं. उनका किरदार इतना क्रूर दिखाया है कि हर कोई जानना चाहता है कि कौन हैं? मल्लिका प्रसाद.रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
प्रभास इन दिनों फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म ने अपना पहला वीकेंड पार कर लिया है और इसी के साथ ही इसने अपने पहले वीकेंड पर सेंचुरी मार ली है. नेगेटिव रिव्यू के बीच फिल्म ने महज 3 दिनों में 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो प्रभास की फिल्म ने पहले दिन 53.75 करोड़, दूसरे दिन 26 करोड़ और तीसरे दिन यानी कि संडे को 19.1 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 108 करोड़ तक पहुंच गई है. वीकेंड पर फिल्म की खास कमाई नहीं देखने के लिए मिली है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म अपने मंडे टेस्ट में पास हो पाती है या नहीं.
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में ओवेन कूपर ने रचा इतिहास
83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का बीती शाम को आगाज किया गया. इस रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारों का जलवा देखने के लिए मिला. वहीं, अगर विनर्स की लिस्ट की बात की जाए तो इसमें 16 साल के एक्टर ओवेन कूपर ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और 16 की उम्र में अपना पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता. उन्हें बेस्ट मेल एक्टर टीवी ड्रामा एडोलसेंस के लिए मिला है. उनसे पहले 20 साल की उम्र में 2010 में क्रिस ने अपना पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था.
यह भी पढ़ें: Golden Globes 2026: रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने Flaunt की अपनी बड़ी सी Blue Diamond Ring! निक जोनस हुए फिदा
माही विज का लोगों पर फूटा गुस्सा
टीवी एक्ट्रेस माही विज पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में बीते दिन उन्होंने तलाक और एलिमनी की चर्चा के बीच एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बेस्ट फ्रेंड नदीम के साथ फोटो शेयर की थी. उनके साथ बॉन्ड को देख यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी और अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें कहते हुए देखा गया कि नदीम उनका बेस्ट फ्रेंड है और वो हमेशा ही उनका दोस्त रहेगा. एक्ट्रेस ने भड़कते हुए कहा कि 'अब्बा' शब्द को लोगों ने गंदा कर दिया है. उन लोगों को शर्म आनी चाहिए. उन्होंने मीडिया पर भी गुस्सा निकाला कि उनके और नदीम के बारे में घटिया बातें लिखी गई.
Entertainment News : रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फिल्म में मल्लिका प्रसाद एक विलेन का किरदार निभा रही हैं. वो फिल्म में मासूम लड़कियों की तस्करी कर रही हैं. उनका किरदार इतना क्रूर दिखाया है कि हर कोई जानना चाहता है कि कौन हैं? मल्लिका प्रसाद.रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
प्रभास इन दिनों फिल्म ‘द राजा साब’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म ने अपना पहला वीकेंड पार कर लिया है और इसी के साथ ही इसने अपने पहले वीकेंड पर सेंचुरी मार ली है. नेगेटिव रिव्यू के बीच फिल्म ने महज 3 दिनों में 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो प्रभास की फिल्म ने पहले दिन 53.75 करोड़, दूसरे दिन 26 करोड़ और तीसरे दिन यानी कि संडे को 19.1 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 108 करोड़ तक पहुंच गई है. वीकेंड पर फिल्म की खास कमाई नहीं देखने के लिए मिली है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म अपने मंडे टेस्ट में पास हो पाती है या नहीं.
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में ओवेन कूपर ने रचा इतिहास
83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का बीती शाम को आगाज किया गया. इस रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारों का जलवा देखने के लिए मिला. वहीं, अगर विनर्स की लिस्ट की बात की जाए तो इसमें 16 साल के एक्टर ओवेन कूपर ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और 16 की उम्र में अपना पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता. उन्हें बेस्ट मेल एक्टर टीवी ड्रामा एडोलसेंस के लिए मिला है. उनसे पहले 20 साल की उम्र में 2010 में क्रिस ने अपना पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था.
यह भी पढ़ें: Golden Globes 2026: रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने Flaunt की अपनी बड़ी सी Blue Diamond Ring! निक जोनस हुए फिदा
माही विज का लोगों पर फूटा गुस्सा
टीवी एक्ट्रेस माही विज पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में बीते दिन उन्होंने तलाक और एलिमनी की चर्चा के बीच एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बेस्ट फ्रेंड नदीम के साथ फोटो शेयर की थी. उनके साथ बॉन्ड को देख यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी और अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें कहते हुए देखा गया कि नदीम उनका बेस्ट फ्रेंड है और वो हमेशा ही उनका दोस्त रहेगा. एक्ट्रेस ने भड़कते हुए कहा कि ‘अब्बा’ शब्द को लोगों ने गंदा कर दिया है. उन लोगों को शर्म आनी चाहिए. उन्होंने मीडिया पर भी गुस्सा निकाला कि उनके और नदीम के बारे में घटिया बातें लिखी गई.