बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपने अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म को बड़े बजट के साथ तैयार किया जा रहा है. खबरों के अनुसार रणबीर कपूर ने ‘रामायण 2’ के अगले शेड्यूल पर काम शुरू भी कर दिया है . इस मूवी में रणबीर कपूर के साथ सई पल्लवी, यश और सनी देओल नजर आने वाले हैं.
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है. जिसके बाद रणबीर कपूर ने अपने शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है. दरअसल, संजय लीला भंसाली की तबीयत बिगड़ने के बाद इस फिल्म की शूटिंग को मई तक के लिए रोक दिया गया है. ऐसे में अब बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस समय का पूरा प्रयोग रामायण 2 की शूटिंग के लिए करने वाले हैं. इस फिल्म की शूटिंग मार्च तक चलेगी.
‘रामायण’ की शूटिंग करेंगे रणबीर और सनी देओल
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ‘रामायण 2’ में हनुमान के किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के पहले पार्ट में उनका स्क्रीन टाइम काफी सीमित रहने वाला है. हालांकि दूसरे भाग में सनी देओल अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. इतना ही नहीं उनका स्क्रीन टाइम भी काफी अधिक होने वाला है. रिपोर्ट्स के अनुसार सनी देओल फिल्म के सेट पर 20 मार्च के आसपास लौटने वाले हैं, जहां वो ‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग करेंगे. आपको बता दें कि इस सनी देओल और रणबीर कपूर एक खास सीन की शूटिंग करने वाले हैं. दरअसल, दोनों कलाकार भगवान राम और भगवान हनुमान के बीच के कॉम्बिनेशन को शूट किया जाने वाला है.
कब रिलीज होगी ‘रामायण’
‘रामायण’ फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म के पहला पार्ट की शूटिंग पूरी की जा चुकी है. दरअसल, उम्मीद यह लगाई जा रही है कि मेकर्स इस फिल्म को दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज कर सकते हैं. लेकिन फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2027 दिवाली पर थिएटर में रिलीज की जाएगी. आपको बता दें कि इस फिल्म को बनाने में करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं.